फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lok Adalat will be held on 13th, brainstormed for success

Bareilly News: 13 को लगेगी लोक अदालत, सफलता के लिए किया मंथन

Sat, 06 Jul 2024 06:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 06 Jul 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Lok Adalat will be held on 13th, brainstormed for success
बरेली। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिले में 13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जाएगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला जज विनोद कुमार की अध्यक्षता में न्यायालय सभागार में शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर सफलता के लिए मंथन किया गया।
विज्ञापन

जिला जज ने अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण का निर्देश दिया। नोडल अधिकारी अपर जिला जज हरेंद्र बहादुर सिंह ने अधिकारियों से लोक अदालत में लगने वाले वादों की जानकारी एकत्र की। साथ ही नोटिस तामील कराने के लिए यातायात पुलिस को निर्देश जारी किए। बैठक में अपर जिला मजिस्ट्रेट नगर सौरभ दुबे, एसपी यातायात शिवराज, श्रम न्यायालय से दिव्य प्रताप सिंह, सिंचाई न्यायालय से विपिन कुमार आदि अधिकारी उपस्थित रहे। अपर जिला जज अजय कुमार शाही ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत से पहले तीन दिनों में विशेष लोक अदालत लगाई जाएगी। इसमें लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed