फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lohri joy...Bhangra performed with Gidda

Bareilly News: लोहड़ी का उल्लास...गिद्दा संग किया भांगड़ा

Wed, 14 Jan 2026 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Lohri joy...Bhangra performed with Gidda
बरेली। शहर में लोहड़ी का त्योहार पंजाबी समाज ने धूमधाम से मनाया। शाम को घरों के आंगन में लोहड़ी जलाई गई। सपरिवार और आस-पड़ोसियों के साथ लोहड़ी की परिक्रमा कर मूंगफली, रेवड़ी, पॉपकॉर्न, तिल और चावल अर्पित किए। ढोल की थाप पर गिद्दा और भांगड़ा किया गया। कुछ मंदिरों में खास कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

माॅडल टाउन के श्री हरि मंदिर के मुख्य भक्तजनों ने लोहड़ी महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सायंकाल में मंदिर के मुख्य द्वार पर मुख्य पुजारी रमेश तिवारी और पंडित सुनील शास्त्री जी लोहड़ी का विधिवत पूजन कराया। सचिव रवि छाबड़ा ने अग्नि जलाई। महिला मंडल ने मंदिर प्रांगण में सुंदर भजन गाए और संकीर्तन हुआ। भक्तगण ढोल की थाप पर खूब झूमे और आतिशबाजी का आनंद लिया। इसमें मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुशील अरोड़ा, सचिव रवि छाबड़ा, अश्वनी ओबेरॉय, संजय आनंद, गोविंद तनेजा सहित महिला मंडल अध्यक्ष रेनू छाबड़ा भी अपने पूरे महिला मंडल के सदस्यों के साथ उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

श्री सनातन धर्म मंदिर पंजाबी कॉलोनी में प्रधान राकेश नरूला ने लोहड़ी के विषय में बताया कि मकर संक्रांति से पहले वाली रात को सूर्यास्त के बाद मनाया जाने वाला पंजाब प्रांत का पर्व है। बृजमोहन कक्कड़, कमल नयन सप्रा, उमेश धमीजा, तिलक राज, जनक राज, पवन चंदना, अजय अरोड़ा तथा महिला मंडल की प्रधान सीमा पुरुषार्थी, ममता बंगा आदि सभी सदस्यों ने बहुत ही उत्साह के साथ लोहड़ी पर्व मनाया। महामंत्री संजीव चंदना ने आभार व्यक्त किया। इधर खास तौर से राजेंद्र नगर, जनकपुरी, डीडीपुरम, सुभाष नगर जैसे इलाकों में लोहड़ी की धूम रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed