{"_id":"57ddaaf44f1c1bd949d49e97","slug":"locks-on-phc-and-health-center-missing-staff","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचसी और हेल्थ सेंटर पर ताले, स्टाफ गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचसी और हेल्थ सेंटर पर ताले, स्टाफ गायब
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Sun, 18 Sep 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल बंद पड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएमओ समेत स्वास्थ्य महकमे के बड़े अफसरों ने नीचे तक इस तरह रसूख खो दिया है कि मातहतों के दिल में उनका कोई खौफ-लिहाज तक नहीं रहा। विभाग भगवान भरोसे है। शनिवार को एसडीएम सदर ने डीएम के निर्देश पर दो स्वास्थ्य केंद्रों पर छापा मारा तो यहां ताले लगे थे, सारा स्टॉफ नदारद। आसपास कोई मरीज तक नहीं नहीं कोई फोन नंबर। एसडीएम ने रिपोर्ट बनाकर डीएम को सौंप दी है। और डीएम ने भी सीएमओ की कड़ी संस्तुति भेज दी है। शहर के करीब तैनाती लेकर स्वास्थ विभाग के कर्मचारी बीमारियों के इस सीजन में कैसे काम कर रहे हैं इसकी यह एक नजीर है। एक दिन पहले ही डीएम ने नवाबगंज तहसील के संविदा स्वास्थ्य अधिकारियों को बर्खास्त किया है लेकिन लापरवाही फिर भी कम नहीं हुई। डीएम पंकज यादव ने एसडीएम सदर अपूर्वा दुबे को स्वास्थ्य केंद्रों में औचक निरीक्षण को कहा। वह सबसे पहले 12 बजे जगतपुर स्थित अर्बन हेल्थ सेंटर पहुंचीं। यह बंद मिला। कोई मरीज और स्टॉफ के लोग नजर नहीं आए। यहां बाहर किसी का नंबर भी नहीं लिखा था। इस केंद्र पर एक एमओआईसी समेत आठ कर्मियों का स्टाफ है। यहां से एसडीएम सीधे करेली पीएचसी पहुंचीं। यहां भी ताला लगा हुआ था। करेली पीएचसी में भी करीब तीन से चार लोगाें का स्टाफ है। रिपोर्ट बनाकर एसडीएम ने डीएम को सौंप दी है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों पर कोई नजर न आने से साफ था कि यहां सुबह से कोई आया ही नहीं। डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिये हैं कि गायब रहने वाले सभी स्टाफ की तैनाती दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्राें में की जाए साथ ही उन्होंने एक दिन का वेतन काटने को भी कहा है। गायब स्टॉफ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की रिपोर्ट शासन भी भेज दी गई है।
रिपोर्ट आने के बाद गायब स्टॉफ पर कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. विजय यादव, सीएमओ
विज्ञापन
रिपोर्ट आने के बाद गायब स्टॉफ पर कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. विजय यादव, सीएमओ