{"_id":"667a180555d082855f0df93b","slug":"locks-of-three-houses-broken-in-one-night-bareilly-news-c-183-1-sbly1007-103654-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एक रात में तीन घरों के ताले टूटे, नकदी व जेवरात ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एक रात में तीन घरों के ताले टूटे, नकदी व जेवरात ले गए चोर
विज्ञापन
आंवला। चोरी की तीन घटनाओं में रविवार की रात चोर नकदी सहित लाखों का सामान चोरी करके ले गए। चोरों ने बच्चों द्वारा गुल्लक में जमा की गई बचत को भी नहीं छोड़ा। पीडितों ने घटना की तहरीर थाने में दी है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
रविवार रात आदर्श नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले सहायक अध्यापक वीरपाल के मकान को चोरों ने निशाना बनाया। शिक्षक के घर में रखे जेवर, 28 हजार की नकदी व गुल्लक में जोड़ी गई करीब दो हजार की रकम चोर चुराकर ले गए। अध्यापक का परिवार ग्रीष्म अवकाश के कारण थाना बिशारतगंज के पैतृक गांव पस्तौर गए हुए थे। इसके अलावा प्रगति नगर कॉलोनी में अध्यापक ऋषि शर्मा के घर पर भी रविवार रात चोर बंद मकान का ताला तोड़कर घर में रखी नकदी और जेवर ले उड़े। वे भी गर्मी की छुट्टी में अपने पैतृक गांव चले गए थे।
इसके अलावा आनंद विहार कॉलोनी निवासी नितिन गुप्ता ने बताया कि वे भी अपना मकान बंद करके दातागंज एक रिश्तेदारी में गए हुए थे। सोमवार सुबह चोरी की घटना की जानकारी हुई। बताया कि चोर घर में रखे पूजा के चांदी के सिक्के व पीतल के बर्तन ले गए। संवाद