फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Locked the house even after returning the interest money

Bareilly News: ब्याज के रुपये वापस करने के बाद भी घर में ताला डाला

Sun, 28 Jul 2024 05:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Locked the house even after returning the interest money
भोजीपुरा। एक टेलर ने सूदखोर से दो किश्तों में लिए चार लाख रुपये ब्याज सहित लौटा दिए। सूदखोर की मौत के बाद उसके पुत्रों ने दोबारा ब्याज के पैसे मांगे। धनराशि न चुका पाने के एवज में पीड़ित के मकान में ताला डालकर उसे बेघर कर दिया गया। अब एडीजी रमित शर्मा के आदेश पर पुलिस ने आरोपी तीन सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

भोजीपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा धौराटांडा के वार्ड आठ निवासी मो. कैसर ने कस्बे के ही वकील अहमद से पांच अगस्त 2019 को दो लाख व अगस्त 2020 मे फिर दो लाख रुपये 18 प्रतिशत ब्याज पर लिए थे। पीड़ित ने सारे रुपये मय ब्याज के साथ पिछले वर्ष अगस्त में 7.56 लाख रुपये लौटा दिए। इस दौरान वकील अहमद की मौत हो गई। आरोप है कि वकील अहमद के तीन पुत्रों सलीम, सगीर, शकील निवासी धौंराटांडा ने दोबारा ब्याज के रुपये मांगे, लेकिन पीड़ित ने रुपये अदा करने की बात बताई, तब पुलिस से शिकायत कर कैसर को पकड़वा दिया गया। थाने हुए समझौते में दो लाख रुपये देना तय हुआ। दो लाख देने के बाद भी आरोपियों ने पीड़ित के घर में ताला डाल दिया, जिससे वह किराए के मकान में रह रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed