फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Locked seats in private colleges were unlocked after objection, notice will be given

Bareilly News: आपत्ति के बाद अनलॉक हुईं निजी कॉलेज में लॉक सीटें, देंगे नोटिस

Tue, 10 Sep 2024 05:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Locked seats in private colleges were unlocked after objection, notice will be given
बरेली। बगैर अनुमति निजी काॅलेजों में लॉक हुई सीट विद्यार्थियों की आपत्ति पर रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने अनलॉक कर दी। इसके बाद विद्यार्थियों ने बरेली कॉलेज में सीट लॉक करा सके। जिन कॉलेजों ने यह खेल किया उन्हें अब विवि प्रवेश नियंत्रक की ओर से नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज की मुख्य प्रवेश नियंत्रक प्रो. वंदना शर्मा के मुताबिक किन्हीं वजहों से निजी कॉलेजों में लॉक हुई सीट की वजह से एमए, एमएससी, एमकॉम के 12 विद्यार्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद पोर्टल पर सीट लॉक नहीं हो रही थी। लिहाजा, विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय प्रवेश समन्वयक से संपर्क कर सीट अनलॉक कराने का सुझाव दिया गया था।
विज्ञापन

जिन विद्यार्थियों ने आपत्ति दर्ज कराई, उनकी सीट अनलॉक हुई और उन्होंने सोमवार को प्रवेश प्रक्रिया पूरी करा ली। प्रकरण में प्रवेश नियंत्रक से संपर्क किया गया। उन्होंने सहयोग का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, विश्वविद्यालय प्रवेश समन्वयक प्रो. एसके पांडेय ने विश्वविद्यालय पोर्टल पर पंजीकरण के दौरान अपलोड दस्तावेजों के जरिए सीट लॉक करने वाले कॉलेजों को अल्टीमेटम दिया है। अब तक जिन कॉलेजों के नाम सामने आए हैं, उन्हें नोटिस जारी करने की बात भी कही है।
--
यूजी, पीजी के पाठ्यक्रम में प्रवेश की तिथि बढ़ी
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने सोमवार को परिसर में संचालित यूजी और पीजी के कई व्यावसायिक और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश की तिथि 15 सितंबर तक बढ़ा दी है। छूटे हुए पंजीकृत अभ्यर्थी और नए आवेदकों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि 18 सितंबर है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार स्नातक में होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, बैचलर ऑफ स्टडीज, स्नातकोत्तर में एमबीए एग्जीक्युटिव, एमएम अंग्रेजी, एप्लाइड क्लीनिकल साइकोलॉजी, दर्शनशास्त्र, मास कम्युनिकेशनल एंड इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिज्म, एडवांस्ड पीजीडीसीए, योग विशेषज्ञ के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दस सितंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। पोर्टल पर शुल्क जमा करने समेत आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed