फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Locked in the house, beaten up, accused of urinating on his face

Bareilly News: मकान में बंदकर पीटा, चेहरे पर पेशाब करने का आरोप

Fri, 18 Aug 2023 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 18 Aug 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Locked in the house, beaten up, accused of urinating on his face
भोजीपुरा। मध्यप्रदेश के सीधी की तरह थानाक्षेत्र के एक गांव में दलित युवक के चेहरे पर पेशाब करने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने उसे मकान में बंद कर पिटाई की। इसके बाद चेहरे पर पेशाब कर दी। पुलिस को तहरीर भी दी गई है। हालांकि, पुलिस आरोप को झूठा बता रही है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उसके परिवार के पास साढ़े तीन बीघा जमीन है। इसमें चार लोग हिस्सेदार हैं। मां और दो भाई अपने हिस्से की जमीन ग्राम प्रधान को बेच रहे हैं। ग्राम प्रधान उसके ऊपर भी अपना हिस्सा बेचने का दबाव बना रहा। उसने जमीन बेचने से मना कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि इससे गुस्साए ग्राम प्रधान ने 14 अगस्त को राशन कार्ड बनवाने के नाम पर उसे घर बुलाया। इसके बाद एक कमरे में बंदकर पिटाई की। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करने के साथ चेहरे पर पेशाब कर दी। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में एसएसआई तेजपाल सिंह ने बताया कि हल्का इंचार्ज सूरज पाल सिंह को जांच के लिए गांव भेजा गया था। जांच में युवक की ओर से लगाए गए आरोप झूठे पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed