फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lockdown on roads but clashes in mohallas

सड़कों पर लॉकडाउन मगर मोहल्लों में जमघट

Mon, 27 Jul 2020 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
Lockdown on roads but clashes in mohallas
घरों को लौटते मजदूर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
दूसरे दिन आधे शहर में सन्नाटा दिखा, पुलिस ने की ताबड़तोड़ चेकिंग
विज्ञापन

बरेली। कोरोना के केस बढ़ने पर पुलिस प्रशासन ने हॉटस्पॉट बनाकर कई इलाकों को सील कर दिया है। लॉकडाउन के दूसरे दिन रविवार को इन इलाकों में आवाजाही पर पुलिस ने लोगों से टोकाटाकी की। बेवजह घूमने वालों पर कार्रवाई की गई। मुख्य सड़कों पर तो आवाजाही कम रही मगर मोहल्लों में लॉकडाउन बेमतलब दिखा। यहां कई लोग जमघट लगाए दिखे। पुलिस ने कई वाहनों और बिना मॉस्क घूम रहे लोगों के चालान किए।

रामपुर गार्डन में चल रहा मकानों का निर्माण

वीवीआईपी कॉलोनी रामपुर गार्डन चारों ओर के गेट बंद कर सील तो कर दिया गया है मगर रविवार को यहां बैरियर और गेटों पर पुलिस नहीं दिखी। ऐसे में लोगों की यहां आवाजाही जारी रही। हालांकि स्थानीय लोगों ने रविवार की वजह से बाहर जाने से परहेज रखा पर अस्पतालों में भर्ती मरीज और तीमारदार बराबर आते रहे। वहीं कॉलोनी में कुछ मकानों का निर्माण कार्य भी लॉकडाउन और सील क्षेत्र में जारी रहा।
विज्ञापन

मुख्य मार्गों और चौराहों पर रहा सन्नाटा

रविवार को सभी प्रमुख चौराहों और मुख्य मार्गों पर सन्नाटे का माहौल रहा। अयूब खां चौराहा, चौकी चौराहा, सेटेलाइट चौराहा, चौपुला चौराहा, राजेंद्र नगर, प्रेमनगर, डेलापीर चौराहों पर रविवार को दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। चौराहों पर पुलिस तैनात थी और दूर तक सड़कें खाली थीं। सिविल लाइंस में कई जगह कर्फ्यू जैसा माहौल दिखा। शहर के सभी प्रमुख रास्तों पर भी लगभग ऐसे ही हालात रहे। कुछ जगह ई रिक्शा व साधारण रिक्शा चलते देखे गए। प्वाइंट्स पर तैनात पुलिस ने चेकिंग की। कई वाहनों के चालान किए। साथ ही मॉस्क न लगाने, सामाजिक दूरी का पालन न करने पर महामारी अधि नियम व अन्य धाराओं में भी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय नगर में सड़कों पर दिखे लोग

शहर के संजय नगर में रविवार को लोग समूह बनाकर सड़कों पर खड़े नजर आए। पूरी दोपहर चकल्लस चलती रही और शाम को कुछ दुकानें भी खुल गईं। बानखाना में कुछ जगह ठेले खोमचे वाले खाने पीने की चीजें बेचते दिखे। यहां न सफाई थी और न ही खरीददार सामाजिक दूरी का ही पालन कर रहे थे। कुछ मोहल्ले में जनरल स्टोर के अलावा मोबाइल रिचार्ज शॉप व कई अन्य तरीके की दुकानें खोली गईं।

सभी बाजारों में रहा सन्नाटा

कुतुबखाना, श्यामगंज और किला बाजार रविवार को पूरी तरह बंद दिखे। बड़ा बाजार में दूर तक सन्नाटा पसरा था। वहीं सैलानी में भी दुकानें बंद थीं पर कुछ दुकानदार बैकडोर से लोगों को सामान दे रहे थे। लोगों की आवाजाही भी यहां दिखी।

राजेंद्र नगर में पुलिस से उलझे लोग

राजेंद्र नगर और डीडीपुरम के सील इलाके में पुलिस की सख्ती दिखी। मॉडर्न रोड पर पुलिस की सख्ती दिखी तो लोग असहज दिखे। रास्ता बंद करने और चेकिंग पर लोगों ने ऐतराज जताया। पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed