फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lock down: Sale three times and price up by 20% in Galla vegetable market

लॉक डाउन: गल्ला सब्जी मंडी में सेल तीन गुना और दाम बीस फीसदी ज्यादा

Wed, 01 Apr 2020 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Lock down: Sale three times and price up by 20% in Galla vegetable market
बरेली की श्यामगंज गल्ला मंडी में लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

आम दिनों के मुकाबले तीन गुना ज्यादा खरीदारी कर रहे लोग
विज्ञापन

रसोई के सामान और दवाओं के लिए बाजार में मची मारामारी

बरेली। शहर में कोरोना संक्रमित मरीज बढ़ने के बाद लॉक डाउन लंबा खिंच जाने के भय की आशंका में लोग आम दिनों से तीन गुना ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं। लॉक डाउन से पहले किराना, सब्जी और दवा बाजार में रोजाना औसतन 17 करोड़ रुपये का कारोबार हो रहा था, जो अब 55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। कोरोना संकट के बीच अफरातफरी में लोग रसोई से जुड़े सामान और दवाओं की जरूरत से ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं। इस अफरातफरी से लॉक डाउन की धज्जियां तो उड़ ही रही हैं, मुनाफाखोरों को भी खूब मौका मिल रहा है। 25-26 रुपये प्रति किलो बिकने वाला आटा मुनाफाखोरों ने 40 रुपये तक बेच दिया। चीनी भी कहीं-कहीं 50 रुपये प्रति किलो तक बेची गई। गली मोहल्लों में ठेले वालों ने सब्जी के मन माने दाम वसूले।
21 मार्च को रात आठ बजे जनता कर्फ्यू का एलान होते ही बाजारों में खरीदारों की भीड़ लग गई। रातों रात गली मोहल्लों में दुकानें खुलावाकर लोगों ने खरीदारी की। इसके बाद 25 मार्च को 14 अप्रैल तक के लॉकडाउन की घोषणा के बाद फिर यही माहौल हो गया। बाजारों में लोग जरूरत का सामान खरीदने को उमड़ पड़े। जो ग्राहक दो चार दिन के लिए राशन खरीदता था, उसने हफ्ते से दस दिन तक का स्टाक जमा कर लिया। यहीं स्थित सब्जियों में भी रही। दवा कारोबार में भी इसीलिए उछाल आ गया। जो मरीज तीन चार दिन की दवा लेता था, उसने 15 दिन और एक महीने तक की दवा खरीद ली। इससे एकाएक बाजार में कारोबार उछल कर सामान्य दिनों से तीन गुना हो गया। ग्राहकों की इस अफरातफरी का फायदा व्यापारियों ने उठाया। बेखौफ होकर मनमानी कीमतें वसूलीं। इतना ही नहीं थोक कारोबारी भी मौके को भुनाने में पीछे नहीं रहे। आटा स्टाकिस्ट ने रिटेलरों को मनमाने दरों पर सप्लाई की, इसके चलते खुदरा व्यापारियों ने भी ग्राहकों से अधिक दाम वसूले। गली मोहल्लों में दुकानदार और चक्की वालों ने 35-40 रुपये तक आटा बेचा। 20 रुपये किलो का आलू कहीं 40 तक बिक गया। अमर उजाला ने इस मुनाफाखोरी को उजागर किया, तब कहीं जाकर प्रशासन ने खुदरा कीमतों की सूची जारी की। लेकिन सख्ती न होने की वजह से किसी भी दुकानदार ने इस सूची को अपने प्रतिष्ठान पर चस्पा नहीं किया है। इसलिए कीमतों में कोई गिरावट देखने को नहीं मिल रही।
विज्ञापन

सामान्य दिनों में औसत कारोबार लॉकडाउन में खरीदारी

किराना 07 24
सब्जी 03 04
दवा 07 20

‘सामान्य दिनों की अपेक्षा ग्राहकों ने ज्यादा खरीदारी कर जरूरत का सामान घर में स्टाक कर लिया है। हड़बड़ी में बाजारों में भीड़ बढ़ी। इसका फायदा मुनाफाखोरों ने जमकर उठाया। लॉकडाउन के दौरान खरीदारी तीन-चार गुना तक बढ़ी है। उद्योग व्यापार मंडल मुनाफाखोरी और जमाखोरी के सख्त खिलाफ है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेंद्र गुप्ता, व्यापारी नेता

नमकीन-बिस्कुट उद्योग भी शुरू

बरेली। लॉकडाउन के चलते औद्योगिक क्षेत्र में बंदी चल रही थी। सिर्फ आवश्यक कारखाने ही चलाए जा रहे थे। अब केंद्र सरकार के निर्देश पर नमकीन, ब्रेड, बिस्कुट, रस्क, पेयजल और खाद्य प्रसंस्करण संबंधी उद्योग चलाने की भी अनुमति दे दी गई है। संयुक्त आयुक्त उद्योग आरआर गोयल ने बताया कि जिले भर में 50 से अधिक उद्योग चलना शुरू हो गए हैं। इससे 400 से अधिक श्रमिक काम पर लग गए हैं। उन्होंने बताया कि इन उद्योगों के चालू होने से बाजार में होने वाली विभिन्न वस्तुओं की किल्लत कम होगी और मनमानी कीमतों पर भी अंकुश लगेगा। गोयल ने बताया कि नमकीन, बिस्कुट और रस्क आदि लोगों में अधिक पसंद किया जाता है। ज्यादातर लोगों का सुबह का नाश्ता ही इससे होता है। इसलिए इन औद्योगिक इकाइयों का शुरू होना जरूरी था। इन उद्योगों को शुरू कराने के लिए उद्यमी धर्मेंद्र देवनानी, केके चंदानी आदि ने प्रयास किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed