{"_id":"602c18da8ebc3ee9286022cb","slug":"local-unreserved-mail-express-trains-will-run-from-22-for-the-first-time-in-the-corona-era-bareilly-news-bly437485654","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में पहली बार 22 से चलेंगी लोकल अनारक्षित मेल\/ एक्सप्रेस ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में पहली बार 22 से चलेंगी लोकल अनारक्षित मेल/ एक्सप्रेस ट्रेनें
Wed, 17 Feb 2021 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
डॉ. पवन चंद्र
डॉ. पवन चंद्र
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : अमर उजाला।
इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से बरेली से दिल्ली, शाहजहांपुर से बालामऊ जाने-आने वाले यात्रियों को होगी सुविधा
विज्ञापन
बरेली। उत्तर रेलवे ने 22 फरवरी से अनारक्षित मेल/एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। कोरोना काल में यह पहला मौका है जब यात्रियों के लिए यह लोकल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। यानी अब यात्री जनरल खिड़की से एक्सप्रेस का टिकट लेकर इन ट्रेनों में यात्रा कर सकेंगे। अब तक सभी स्पेशल ट्रेनें पूरी तरह आरक्षित चल रही हैं।
रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते रेलवे ने बड़ी संख्या में नियमित ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। अब उत्तर रेलवे 35 ट्रेनों का संचालन एक बार फिर शुरू करने जा रहा है, जिससे मुरादाबाद मंडल के बरेली और शाहजहांपुर के यात्रियों को फायदा होगा।
उन्होंने बताया कि दिल्ली जंक्शन से बरेली के लिए 22 फरवरी को बरेली-दिल्ली जंक्शन मेल/एक्सप्रेस स्पेशल (04304) रात्रि 11:50 बजे चलाई जाएगी, जो अगले दिन सुबह 9:40 बजे बरेली पहुंचेगी। इसकी वापसी (04303) बरेली से 23 फरवरी को शाम 5:15 बजे होगी, जो दिल्ली जंक्शन सुबह 3:25 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा शाहजहांपुर से बालामऊ जंक्शन के लिए ट्रेन (04306) सुबह 6:35 बजे चलेगी। यह बालामऊ सुबह 10:10 बजे पहुंचेगी। वहां से इसकी वापसी (04305) शाम 6:25 बजे होगी। यह शाहजहांपुर 9:55 बजे पहुंचेगी। अधिकारी ने बताया कि इन ट्रेनों का संचालन रेलवे बोर्ड के अगले आदेश तक किया जाएगा।