फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Local miscreants looted SSB jawan

सेटेलाइट चौराहे और नकटिया पुल के बीच स्थानीय बदमाशों ने की थी एसएसबी जवान से लूट

Fri, 14 Feb 2020 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Local miscreants looted SSB jawan
चोर
बरेली। सेटेलाइट चौराहे और नकटिया पुल के बीच बुधवार रात पीलीभीत में तैनात एक एसएसबी जवान से हुई लूट के मामले में पुलिस के हाथ अभी खाली है। पुलिस के मुताबिक स्थानीय बदमाशों ने ही घटना को अंजाम दिया है। कैंट थाने में लूट की रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

बारादरी क्षेत्र में सेटेलाइट चौराहे पर बने पुलिस सहायता केंद्र पर बुधवार देर रात एक युवक जख्मी हालत में पहुंचा था। खुद को पीलीभीत जिले में तैनात एसएसबी जवान मथुरा में थाना महावन के गांव पचावर निवासी मुनेश उपाध्याय बताया। उसने जेब में रखे 50 हजार रूपये व मोबाइल लूटे जाने और चलती गाड़ी से फेंक दिए जाने की बात कही। तीस हजार रुपये जवान के बैग में थे, जो मिल गए। पूरे शहर में नाकाबंदी कर सफेट स्विफ्ट की तलाश की जाने लगी। अभी तक आरोपियों और उनकी गाड़ी की लोकेशन ट्रेस नहीं हो सकी है। क्राइम ब्रांच समेत अन्य टीमें भी मामले की जांच कर रही हैं। पुलिस घटना के पीछे स्थानीय बदमाशों का ही हाथ होने बताते हुए जल्द ही उनकी गिरफ्तारी होने की दावा कर रही है।
विज्ञापन

स्टूडियो मालिक की कार में मिली 16 पेटी शराब
जवान से लूट होने के बाद पूरे शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया था। इस दौरान इज्जतनगर क्षेत्र में बैरियर वन चौकी पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक सेंट्रो कार में हरियाणा मार्का शराब की 16 पेटियां बरामद कीं। चालक चौकी क्षेत्र में ही फोटो स्टूडियो चलाता है। साथ में उसका हरदोई निवासी कर्मचारी भी था। पूछताछ में कसीनों ब्रांड की पेटियां 22 सौ रुपये प्रति पेटी के हिसाब से हरियाणा के सोनीपत से लाने की बात कही। बताया कि एक पेटी के यहां साढ़े तीन से चार हजार रुपये तक मिल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed