{"_id":"68225176721ab518b60ec4cf","slug":"local-investors-became-rich-due-to-the-rise-in-sensex-bareilly-news-c-4-lko1064-638594-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सेंसेक्स में उछाल से स्थानीय निवेशक मालामाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सेंसेक्स में उछाल से स्थानीय निवेशक मालामाल
विज्ञापन
बरेली। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव, अमेरिका-चीन के बीच जारी टैरिफ वॉर खत्म होने पर सोमवार को शेयर बाजार ने जश्न मनाया। अधिकतर कंपनियों के शेयर ने बाजार खुलते ही छलांग लगा दी। कई महीनों का रिकॉर्ड टूटा। निफ्टी करीब चार प्रतिशत तक बढ़ा। इससे स्थानीय निवेशकों के पोर्टफोलियो में एक दिन में करीब 200 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे उनको पिछले महीनों में हुए नुकसान की भरपाई करने में मदद मिली है।
विशेषज्ञों का कहना है कि यह समय छोटे निवेशकों के लिए संवेदनशील है। वह विशेषज्ञ सतर्कता के साथ निवेश करें। बरेली में करीब 76 हजार डीमैट खाते हैं। सोमवार को बाजार में बढ़ोतरी से इन निवेशकों के पोर्टफोलियो में करीब 200 करोड़ रुपये अतिरिक्त जुड़ गए। सेंसेक्स 1,500 अंकों की तेजी के साथ खुला और कुछ ही मिनट में 2,200 अंकों तक चढ़ गया। अपराह्न तीन बजे सेंसेक्स 2895.95 अंक यानी 3.6 फीसदी तेजी के साथ 82,350.42 पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी में 3.76 फीसदी का उछाल आया। इंफोसिस, एचसीएल, टाटा स्टील, एटर्नल, एनटीपीसी, रिलांयस के साथ ही रेलवे की कंपनियों के शेयर में जबर्दस्त उछाल दर्ज की गई। संवाद
-- -
छोटे निवेशक रहें सतर्कछोटे निवेशकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। अगर पाकिस्तान दोबारा सीजफायर का उल्लंघन करता है तो बाजार में फिर गिरावट की आशंका रहेगी। छाेटे निवेशक बाजार की स्थिति को देखते हुए ही निवेश करें। लांग टर्म वालों को परेशान नहीं होना चाहिए। - आदर्श शर्मा, वित्तीय सलाहकार
विज्ञापन
युद्ध के दौरान बाजार के करीब 15 प्रतिशत तक नीचे जाने की उम्मीद थी, लेकिन हालात के साथ ही बाजार भी संभल गया। सोमवार को बाजार के तेज रुख से निवेशकों का पोर्टफोलियो बेहतर हुआ है। इस समय बाजार पर बारीक निगाह रखने की आवश्यकता है। - विनय कृष्णा, सीए