{"_id":"66b022be75b38f435201d67a","slug":"livestock-minister-inaugurated-nine-large-cow-protection-centers-bareilly-news-c-186-1-sbly1011-100623-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पशुधन मंत्री ने किया नौ वृहद गो संरक्षण केंद्रों का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पशुधन मंत्री ने किया नौ वृहद गो संरक्षण केंद्रों का लोकार्पण
विज्ञापन
आंवला। लोकार्पण करते मंत्री धर्मपाल सिंह-संवाद
आंवला। श्री सुभाष इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रदेश सरकार में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने जिले की नौ वृहद गो संरक्षण केंद्रों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही पशुपालन विभाग एवं अन्य विभागों व संस्थानों द्वारा लगाए गए स्टाल्स का भी अनावरण किया गया। साथ ही पशु चिकित्सा शिविर का भी शुभारंभ किया गया।
मंत्री धर्मपाल सिंह ने किसानों को कहा कि यह सभी नौ गोशालाओं में प्रत्येक गोशाला एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में बनाई गई है, जिसमें प्रति गोशाला 300 गोवंशों को रखने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि गो संरक्षण और संवर्द्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। गोवंश हमारे समाज और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं। गोवंश के संरक्षण की जिम्मेदारी केवल सरकार की ही नहीं है हमारी भी है कि दूध निकालने के बाद गायों को सड़कों पर बेसहारा न छोड़े। उन्होंने कहा कि गोचर भूमि को कब्जा मुक्त कराकर उस पर हरे चारे की बुआई कराई जा रही है ताकि गोशालाएं आत्मनिर्भर बन सके।
इस मौके पर पालिका चेयरमैन सैयद आबिद अली ने लोकार्पण हुई सभी नौ गोशालाओं में गोवंश के लिए हरे चारे के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर डॉ. अरुण कुमार, बरेली सांसद छत्रपाल गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, डॉ. डीसी वर्मा, विधायक संजीव अग्रवाल, राघवेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कहां-कहां स्थापित हुए गोशाला
तहसील आंवला के मझगवां के ग्राम अनिरूद्धपुर, रामनगर के ग्राम मऊचन्द्रपुर, आलमपुर जाफराबाद के ग्राम सिकोड़ा, तहसील फरीदपुर के ग्राम करतौली, कुआटांडा के शेखापुर, तहसील सदर क्यारा के ग्राम मानपुर अहियापुर, तहसील बहेड़ी के ग्राम अंबरपुर, दमखोदा के ग्राम बांसबोझ, तहसील मीरगंज के ग्राम चुरई दलपतपुर में वृहद गो संरक्षण केंद्रों का लोकार्पण किया। संवाद