फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Live with me like a wife father-in-law put shameful condition in front of daughter-in-law in bareilly

UP: 'मेरे साथ पत्नी की तरह रहो...', ससुर ने बहू के सामने रखी ये शर्मनाक शर्त, विरोध पर किया घिनौना कांड

Wed, 07 Feb 2024 09:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 07 Feb 2024 09:55 AM IST
सार

बरेली से शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने बेटे की बहू के सामने शर्मनाक शर्त रखी। परेशान बहू थाने पहुंच गई और ससुर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Live with me like a wife father-in-law put shameful condition in front of daughter-in-law in bareilly
घर में अकेली थी बहू, ससुर आया और... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला पर उसके ससुर ने पत्नी के साथ रहने के लिए दबाव बनाया। महिला के विरोध पर उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित महिला ने बारादरी थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि उसकी शादी 2023 में हुई थी। शादी के बाद पति और ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। पिछले महीने महिला को अकेला पाकर उसके ससुर ने गलत हरकत की। उसे पत्नी की तरह रहने को कहने लगा। 
विज्ञापन


विरोध पर महिला की पिटाई कर दी। ससुर की हरकतों की शिकायत करने पर पति और उसके परिजनों ने मारपीट की। यह लोग दहेज में पांच लाख रुपये और कार मांगने लगे। साजिश के तहत पति कहीं चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पति के चाचा और भाई ने महिला को पति के ही अपहरण केस में फंसाने की धमकी दी। ससुराल वालों ने महिला की जेवर भी हड़प लिया है। पीड़ित महिला गर्भवती है। उसने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सिरौली में युवती से दुष्कर्म की कोशिश
शेरगढ़ के एक अस्पताल में काम करने वाली युवती ने अस्पताल संचालक पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को तहरीर दी है। युवती ने बताया कि वह शेरगढ़ के अस्पताल में काम करती है। वह शेरगढ़ में ही किराये पर कमरा लेकर रहती है। परिवार सिरौली में ही रहता है। 


 

पांच फरवरी को वह कमरे में अकेली थी। इसी दौरान अस्पताल संचालक वहां आ गया। उसने कमरा बंदकर दुष्कर्म की कोशिश की। जैसे-तैसे उसने खुद को बचाया। आरोपी ने किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed