फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Live telecast of swearing-in took place at many places including the Collectorate

कलक्ट्रेट समेत कई जगह शपथ ग्रहण का हुआ लाइव प्रसारण

Sat, 26 Mar 2022 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 01:28 AM IST
विज्ञापन
Live telecast of swearing-in took place at many places including the Collectorate
कलक्ट्रेट सभागार में सीएम के शपथग्रहण का लाइव प्रसारण देखते डीएम समेत अन्य अधिकारी।
लखीमपुर खीरी। शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार समेत 15 ब्लॉक मुख्यालय व 11 नगरीय निकाय कार्यालयों में मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह का एलईडी स्क्रीन व टीवी के जरिए लाइव प्रसारण देखा व सुना गया। कलक्ट्रेट सभागार में शपथ ग्रहण समारोह के लाइव प्रसारण कार्यक्रम में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, एडीएम संजय कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर अनुराग सिंह, डीएसओ विजय प्रताप सिंह, डीओ फूड कौशलेंद्र शर्मा, डीआईओ (एनआईसी) महेंद्र कुमार, एडीआईओ विपिन कुमार मौजूद रहे। इसके अलावा सभी ब्लॉक कार्यालयों में बीडीओ व नगरीय निकाय कार्यालयों में अधिशासी अधिकारियों की अध्यक्षता में लाइव कार्यक्रम देखा एवं सुना गया। इस दौरान आम जन भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने 1235 लोगों को जारी किए पास
लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग करने के लिए जनपद के 1235 लाभार्थियों व कार्यकर्ताओं को जिला प्रशासन द्वारा पास जारी किए गए। इन लोगों को 16 बसों व 50 छोटे वाहनों के जरिये लखनऊ भेजा गया। सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शपथ ग्रहण में जाने वाले 1235 लोगों में लाभार्थियों के साथ भाजपा के कार्यकर्ता भी शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed