फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Live location of roadways buses going to Mahakumbh will be available

Bareilly News: महाकुंभ में जाने वाली रोडवेज बसों की मिलेगी लाइव लोकेशन

Mon, 02 Dec 2024 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Live location of roadways buses going to Mahakumbh will be available
बरेली। प्रयागराज महाकुंभ के दौरान लोगों को ट्रेनों की तरह रोडवेज बसों की भी लाइव लोकेशन मिलेगी। बरेली परिक्षेत्र की 430 बसों को महाकुंभ के लिए आवंटित किया गया है। परिक्षेत्र की 120 से ज्यादा बसों में जीपीएस डिवाइस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) लगाई जा चुकी है। परिवहन निगम मुख्यालय ने सुगम नाम से एप भी लांच कर दिया है। इसको अपडेट करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

मोबाइल एप पर रोडवेज बसों की लाइन लोकेशन मिलने से यात्रियों को बस अड्डे पर घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वह बस की लाइव स्थिति जानकर समय पर वहां पहुंच सकेंगे। सुगम एप के जरिये यात्रियों को बसों की लोकेशन, समय सारिणी और रूट की भी सही जानकारी एक ही जगह मिल सकेगी। बस अड्डों पर यात्रियों के लिए बसों के आवागमन की सही जानकारी देने के लिए बड़े एलईडी लगाए जाएंगे। यह सेवा निजी कंपनी के जरिये मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन


शनिवार को लखनऊ में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सेवा का शुभारंभ किया। इसके बाद प्रदेश में रोडवेज के 21 परिक्षेत्रों में से कुछ में सेवा शुरू भी कर दी गई है। बरेली परिक्षेत्र में भी महाकुंभ शुरू होने से पहले जनवरी 2025 तक मोबाइल एप के जरिये बसों की लाइव लोकेशन मिलने लगेगी। पहले चरण में कुंभ के लिए आवंटित 430 बसों में यह सुविधा दी जाएगी। वर्कशॉप में बसों के रंग-रोगन के साथ जीपीएस लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-------



बसों में एंटी स्लीप डिवाइस भी लगेगी

कुंभ के लिए आवंटित की गईं रोडवेज की सभी 430 बसों में एंटी स्लीप डिवाइस भी लगाई जा रही है। रोडवेज की नई बीएस-6 मॉडल बसों में जीपीएस और एंटी स्लीप डिवाइस के साथ पैनिक बटन भी लगा हुआ है। जिन बसों में यह सुविधा नहीं है उनमें दिसंबर अंत तक काम पूरा कर लिया जाएगा। एंटी स्लीप डिवाइस चालक की सीट के पास होगी। अगर चालक को यात्रा के दौरान नींद आती है तो यह डिवाइस चालक और यात्रियों को अलर्ट करेगी। इधर, कुंभ से पहले बरेली परिक्षेत्र को 190 बसें भी मिलनी हैं। इनमें स्लीपर श्रेणी की वॉल्वो बसें भी शामिल हैं।




------

प्रयागराज महाकुंभ के लिए सभी बसों को दुरुस्त किया जा रहा है। अब मोबाइल एप पर यात्रियों को बसों की लाइव लोकेशन भी मिलेगी। कुंभ के लिए आवंटित सभी 430 बसों में जीपीएस के साथ ही एंटी स्लीप डिवाइस भी लगाई जा रही है।- धनजी राम, सेवा प्रबंधक
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed