फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   liquor shops will be removed from within a 500-meter radius of the National Highway in Bareilly

UP News: इस जिले में नेशनल हाईवे की 500 मीटर की परिधि से हटेंगी शराब की दुकानें, डीएम ने दिया आदेश

Sat, 27 Dec 2025 08:21 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Dec 2025 08:21 AM IST
सार

बरेली जिले में अब हाईवे के आसपास शराब नहीं बिकेगी। डीएम ने हाईवे की 500 मीटर की परिधि से शराब की दुकानों को हटाने का आदेश दिया है। सड़क हादसों में कमी लाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन
liquor shops will be removed from within a 500-meter radius of the National Highway in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

बरेली में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के प्रयास शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में तय हो गया है कि नेशनल हाईवे की 500 मीटर की परिधि में जितनी भी शराब की दुकानें हैं, सभी हटेंगी। साथ ही पिछले महीने नवंबर में जो भी मार्ग दुर्घटनाएं हुई हैं, उसमें उपचारित घायलों का विवरण भी डीएम ने सीएमओ से मांगा है।

विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम अविनाश सिंह ने जिले में चार नेशनल हाईवे हैं, इनमें लखनऊ-दिल्ली, पीलीभीत-सितारगंज, बरेली-बदायूं और नैनीताल हाईवे शामिल हैं। इन हाईवे पर 500 मीटर की परिधि में जनपद क्षेत्र में जितनी भी शराब की दुकानें हैं, उन्हें हटाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों मार्ग दुर्घटनाओं की दृष्टि से संवेदनशील जिलों में हाईवे पर क्रेन और एंबुलेंस की संख्या अधिक से अधिक रखने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- भाई ने किया भाई का खून: डंडे से पीट-पीटकर ली जान, घर में ही दफना दी लाश; 12 दिन बाद सामने आया सच, देखें Video
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि जिले में जितने भी पेट्रोल-डीजल पंप हैं और टोल प्लाजा, उन स्थानों पर यातायात नियमों की जागरूता वाले होर्डिंग्स और बैनर लगाए जाएं। डीएम ने जिला गन्ना अधिकारी दिलीप कुमार सैनी से कहा है कि गन्ना ढोने वाले भारी वाहन और ट्रैक्टर-ट्रॉली पर ऐसे रिफ्लेक्टर लगाए जाएं, जो रात में दिखाई दें। उन्होंने आरटीओ से कहा है कि हाईवे एवं कट के पास हाई मार्क्स लाइट लगाएं, ताकि लोगों को आवागमन करने में असुविधा न हो। 

बसों में सुरक्षा के मानकों की होगी जांच 
डीएम ने परिवहन निगम के अधिकारियों से कहा है कि सभी डबल डेकर बसों में सुरक्षा के मानक उपलब्ध हैं या नहीं। इसकी जांच कराएं और कार्रवाई करें। बिना सुरक्षा मानक पूरा करे कोई बस का संचालन न होने पाए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता भगत सिंह को निर्देश दिए कि जिन जगहों पर अभी तक ब्लैक स्पॉट चिह्नित नहीं हो सके हैं, वहां यथाशीघ्र चिह्नीकरण का काम पूरा कराकर ब्लैक् स्पॉट समाप्त कराएं। 

उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा संबंधी लोगों की जागरूकता के लिए कार्यक्रम भी आयोजित कराने की जरूरत है। डीएम ने डीआईओएस से कहा है कि स्कूलों में बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक के आयोजन कराएं। इस दौरान सीडीओ देवयानी, एडीएम सिटी सौरभ दुबे भी थे।

लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर सिंधौली चौराहे पर शराब दुकान
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) मुरादाबाद परिक्षेत्र के परियोजना निदेशक के प्रतिनिधि डीपी चौहान ने डीएम को बताया कि लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर बरेली जिला क्षेत्र में सिंधौली चौराहे पर शराब की दुकान है। इससे वहां अक्सर रात में वाहनों की भीड़ हो जाती है। इसी हाईवे पर धनेहटा में गन्ने से ओवरलोड ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली के कारण मार्ग के साइनेज टूट जा रहे हैं।

जिला आबकारी अधिकारी हुकुम सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की जो भी गाइडलाइन है, उसका पालन करते हुए ही जिले में सभी 576 शराब दुकानें खोली गई हैं। नेशनल हाईवे की 500 मीटर की परिधि में जो भी दुकानें होंगी, उसे शासन के निर्देश पर हटाया जा सकेगा। हम अवकाश पर है, इसलिए डीएम की बैठक में नहीं गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed