{"_id":"685afdeb78d15d2be40c231f","slug":"liquor-shop-running-near-hanuman-temple-protest-held-bareilly-news-c-184-1-sbly1014-101356-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हनुमान मंदिर के पास चल रही शराब की दुकान, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हनुमान मंदिर के पास चल रही शराब की दुकान, किया प्रदर्शन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। नेशनल हाईवे पर नगर पंचायत के पास 30 वर्ष पुरानी हनुमानजी के प्राचीन मंदिर के पास शराब की दुकान चल रही है। इससे मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। शिकायतकर्ता ने मंदिर के पास से शराब की दुकान हटवाने के लिए सीएम पोर्टल पर शिकायत की थी, लेकिन आबकारी विभाग ने रिपोर्ट में मंदिर के नहीं होने की बात कर रहा है।
कस्बे के ओपेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शराब की दुकान मंदिर के पास से हटाने के लिए शिकायतीपत्र दिया था, लेकिन आबकारी विभाग ने रिपोर्ट लगाकर बताया कि शराब की दुकान के पास कोई भी रजिस्टर्ड मंदिर नहीं है। कस्बेवासियों का कहना है कि प्रति मंगलवार को हनुमानजी के मंदिर पर शाम को सुंदरकांड सहित हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है। इस दौरान कस्बे से आने वाली महिलाओं और बच्चों को शराब की दुकान पर आकर शराब पीने वाले लोग अभद्र टिप्पणी करते हैं, जिसके चलते महिलाएं असहज महसूस करती हैं।
नियम के अनुसार किसी भी मंदिर, स्कूल, अस्पताल से सौ मीटर की दूरी पर कोई भी शराब की दुकान नहीं खुल सकती है। इधर, आबकारी अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि मंदिर रजिस्टर्ड नहीं है। इसलिए कंपोजिट शराब की दुकान खोली गई है। संवाद