फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Liquor shop removed from main road in Pipariya

Bareilly News: पिपरिया में शराब की दुकान को मुख्य रास्ते से हटाया

Wed, 09 Oct 2024 05:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Liquor shop removed from main road in Pipariya
भोजीपुरा। सोमवार को महिलाओं के प्रदर्शन के बाद सोमवार को पिपरिया में शराब की दुकान को मुख्य रास्ते से हटाकर पीछे कर दिया गया है। इस कारण यह दुकान दिनभर बंद रही, जबकि शाम को खुली रही। मंगलवार को यहां आबकारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की।
विज्ञापन

भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया में आबादी के निकट मुख्य रास्ते पर देशी शराब की दुकान चल रही है। इस वजह से महिलाओं को शराबियों के हुड़दंग और अभद्र टिप्पणी का सामना करना पड़ता था। पुरुष शराब पीने के बाद घर जाकर महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट करते थे। गांव की महिलाओं की शिकायत पर महिला शक्ति संगठन ने सोमवार को शराब की दुकान के सामने धरना प्रदर्शन किया था। सूचना पर पुलिस बल के साथ प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी पहुंचे थे। आबादी से दुकान हटाने का आश्वासन दिया था, जिस पर धरना प्रदर्शन समाप्त हो गया था। महिलाओं ने जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा था।
विज्ञापन

दुकान का मार्च तक का है लाइसेंस
आबकारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्य रास्ते से दुकान को हटवा दिया गया है। इस दौरान ग्रामीणों ने दुकान को स्थायी तौर पर गांव क्षेत्र से दुकान हटाने की मांग की। आबकारी निरीक्षक ने ग्रामीणों को समझाया कि मार्च तक दुकान चलेगी। क्योंकि दुकान का मार्च तक का लाइसेंस है।शाम होते ही जब दुकान खुली तो शराब की बिक्री धड़ल्ले से हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed