{"_id":"61e1dd5957edfb43d343ec5e","slug":"liquor-canister-blasted-in-bareilly-court-premises","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली : अदालत परिसर में फटा शराब का कनस्तर, मच गई अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली : अदालत परिसर में फटा शराब का कनस्तर, मच गई अफरातफरी
Sat, 15 Jan 2022 02:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 15 Jan 2022 02:00 AM IST
सार
न्यायालय परिसर में शुक्रवार को मकरसंक्रांति अवकाश के कारण भीड़भाड़ नहीं थी लेकिन मुल्जिमों को रिमांड देने के लिए रिमांड मजिस्ट्रेट मौजूद थे। रिमांड के लिए मुल्जिमों को मजिस्ट्रेट के सामने ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
न्यायालय परिसर में शुक्रवार को शराब का कनस्तर फट गया। इससे कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। न्यायालय परिसर में शुक्रवार को मकरसंक्रांति अवकाश के कारण भीड़भाड़ नहीं थी लेकिन मुल्जिमों को रिमांड देने के लिए रिमांड मजिस्ट्रेट मौजूद थे। रिमांड के लिए मुल्जिमों को मजिस्ट्रेट के सामने ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
इनमें कुछ मुल्जिम अवैध शराब बनाने के आरोपी थे। इनसे बरामद सामग्री भी कोर्ट में पेश करने के लिए लाई जा रही थी। परिसर में पहुंचते ही शराब का कनस्तर तेज धमाके के साथ फट गया। इससे कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है शराब के कनस्तर में एक-डेढ लीटर ही शराब थी, लेकिन शराब में यूरिया मिली होने के कारण उसमें गैस बन गई और कनस्तर फट गया। अपमिश्रित शराब जमीन पर फैल गई।
विज्ञापन