फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Linter of Panchayat house under construction collapsed, laborer injured

Bareilly News: निर्माणाधीन पंचायत घर का लिंटर ढहा, मजदूर घायल

Mon, 03 Mar 2025 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Linter of Panchayat house under construction collapsed, laborer injured
बिशारतगंज। मझगवां ब्लॉक की ग्राम पंचायत अतरछेड़ी में रविवार शाम पंचायत घर के निर्माणाधीन भवन का लिंटर डालते समय शटरिंग ढह जाने से एक मजदूर दबकर घायल हो गया। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य मानक के अनुसार न होने व गुणवत्ता खराब होने का आरोप लगाते हुए ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अतरछेड़ी गांव में लाखों रुपये की लागत से पंचायत घर के भवन का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण का ठेका आंवला के किसी ठेकेदार को दिया गया है। बताया जाता है कि रविवार शाम निर्माणाधीन पंचायत घर की छत का लिंटर डाला जा रहा था। इसी दौरान लेंटर की शटरिंग भरभराकर कर गिर गई। इसमें एक मजदूर दब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में मजदूर को निकालकर गांव के चिकित्सक से प्राथमिक उपचार कराया।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान पुत्र अतुल कुमार सिंह एडवोकेट ने निर्माण कर रहे ठेकेदार पर मानक की अनदेखी कर मनमानी ढंग से घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। उनका आरोप है कि गांव के अन्य विकास कार्यों में भी गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed