फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   lineman got electrocuted while repairing a high tension line in Bareilly

Bareilly: हाईटेंशन लाइन ठीक कर रहे लाइनमैन को लगा करंट, 20 मिनट तक उलटा लटका रहा; देखें लाइव Video

Wed, 15 Jan 2025 05:44 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 15 Jan 2025 05:44 PM IST
सार

Bareilly News: बरेली के स्वाले नगर के पास बुधवार को दर्दनाक घटना हुई। हाईटेंशन लाइन ठीक करते समय संविदा लाइनमैन को करंट लग गया। वह 20 मिनट तक पोल पर उलटा लटका रहा। विद्युत सप्लाई बंद होने पर उसे नीचे उतारा गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन
lineman got electrocuted while repairing a high tension line in Bareilly
पोल पर उलटा लटका लाइनमैन - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली में हाईटेंशन लाइन ठीक करते समय संविदा लाइनमैन को करंट लग गया। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद संविदा कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। आरोप है कि शटडाउन के बावजूद लाइन में करंट प्रवाहित के कारण घटना हुई। 

विज्ञापन
Trending Videos

बिजली निगम में वर्टिकल व्यवस्था लागू होने के बाद तमाम लाइनमैनों के कार्यक्षेत्र बदल गए हैं। उनको लाइनों की जानकारी ही नहीं है। बुधवार को किला उपकेंद्र के स्वालेनगर में हाईटेंशन लाइन ठीक करने का काम चल रहा था। सीबीगंज बिजली उपकेंद्र पर तैनात लाइनमैन विनोद राठौर का भी कार्य क्षेत्र बदल गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

20 मिनट तक उलटे लटके रहे 
बुधवार को वह स्वालेनगर में काम कर रहे थे। विनोद 11 केवी के पोल पर चढ़े हुए थे। इसी दौरान उनको करंट लग गया। करंट लगने के बाद वह 22 फुट ऊंचे पोल पर करीब 20 मिनट तक उलटे लटके रहे। करंट के डर से अन्य कर्मचारियों की काफी देर तक उनको नीचे उतारने की हिम्मत नहीं पड़ी।
विज्ञापन

बाद में जब पता लगा कि करंट नहीं आ रहा है तब विनोद को पोल से किसी तरह उतार कर अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद निविदा संविदा कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष रिंकू श्रीवास्तव ने संविदा कर्मचारियों की सुरक्षा की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed