Bareilly News: लाइनमैन ने भेजे अश्लील मैसेज, महिला ने किया विरोध तो घर का बिजली कनेक्शन काटा
विद्युत निगम के लाइनमैन ने महिला को अश्लील मैसेज किए। महिला ने विरोध किया तो उसका बिजली कनेक्शन काट दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में विद्युत निगम के लाइनमैन ने महिला को अश्लील मैसेज भेजे। महिला ने विरोध किया तो लाइनमैन ने उसके मकान का बिजली कनेक्शन काट दिया। पीड़िता ने एसएसपी समेत उच्च अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी लाइनमैन के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
इज्जतनगर क्षेत्र की रहने वाली महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसका पति से खर्चे को लेकर मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। पति उसके साथ नहीं रहता है। वह कहां रहता है, इसका पता नहीं है। बताया कि उसकी गली में लाइनमैन आता है, जिसने उससे बिजली मीटर का बिल अधिक होने की बात कही।
बहाने से लिया था फोन नंबर
महिला ने उससे बिल की मांग की, लेकिन उसने बिल नहीं दिया। महिला ने लाइनमैन से पूछा कि कोई ऐसा रास्ता है कि मकान का मीटर मेरे नाम हो जाए, जिससे हर माह बिल जमा कर सकूं। तब लाइनमैन ने बिजली कनेक्शन न कटने का आश्वासन देते हुए कहा कि उसके अधिकारियों से अच्छे संपर्क हैं। परेशान मत हो, कोई रास्ता निकालता हूं। लाइनमैन ने बहाने से उसका फोन नंबर ले लिया। इसके बाद वह उसे अश्लील मैसेज भेजने लगा।
महिला ने इसका विरोध किया तो फोन पर गालीगलौज करने लगा और धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी लाइनमैन ने उसके ससुरालवालों से सांठगाठ कर उसके घर की बिजली काट दी है। परेशान होकर पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।