{"_id":"66a6eccf2c3cbc8bf90dd4c5","slug":"lights-out-all-night-commotion-bareilly-news-c-4-lko1018-448617-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रात भर बत्ती गुल, लोगों ने घेरा रिठौरा उपकेंद्र, कंट्रोल रूम में घुसकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रात भर बत्ती गुल, लोगों ने घेरा रिठौरा उपकेंद्र, कंट्रोल रूम में घुसकर हंगामा
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर उपकेंद्र में दो दिन लगातार हंगामे, डीएम आवास के घेराव के बाद भी शहर की बिजली व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही। रिठौरा उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में शनिवार रातभर आपूर्ति ठप रही। लोगों ने कई बार उपकेंद्र पर कॉल की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इससे गुस्साए लोगों ने रविवार सुबह उपकेंद्र का घेराव कर लिया। कंट्रोल रूम में घुसकर विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी की।
पीलीभीत बाइपास स्थित रिठौरा विद्युत उपकेंद्र देहात के प्रथम खंड में आता है। इस उपकेंद्र से शहर के पीलीभीत बाइपास, वृंदावन कॉलोनी, एयरपोर्ट इलाकों की आपूर्ति की जाती है। यहां के उपभोक्ता बिजली बिल का भुगतान शहरी मूल्य पर करते हैं, लेकिन उनको आपूर्ति देहात से भी कम मिलती है। यहां लोकल फॉल्ट व ट्रिपिंग आम बात है। रिठौरा उपकेंद्र से जुड़े शहर समेत देहात के इलाकों में शनिवार रात 10 बजे आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद तड़के एक घंटे तक आपूर्ति चालू हुई और फिर बत्ती गुल हो गई। मुड़िया अहमदनगर, धौरेरा माफी में पूरी रात बिजली आपूर्ति ठप रही। गुस्साए लोगों ने सुबह सात बजे उपकेंद्र का घेराव कर लिया।
चौकी प्रभारी सौरभ यादव ने लोगों को समझाकर शांत कराया। एसडीई अरुण कुमार और जेई आबिद हुसैन भी आ गए। लोगों ने आपूर्ति में सुधार की मांग को लेकर मुख्य अभियंता के नाम उनको ज्ञापन दिया। इस मौके पर अनुराग त्यागी, डॉ. संजय पंत, मनोज वर्मा, विनोद पुंडीर, सचिन चौधरी, तरुण मक्कड़, राकेश सक्सेना, केसर सिंह, अमरजीत सिंह, नीरज सक्सेना आदि रहे।
विज्ञापन
इधर, सुभाषनगर, किला, कुतुबखाना, शाहदाना, सिविल लाइंस तृतीय उपकेंद्र के इलाकों में रविवार को भी लोकल फॉल्ट की समस्या रही। शनिवार रात सुभाषनगर उपकेंद्र के घेराव के बाद यहां रविवार तड़के तीन बजे आपूर्ति चालू हो सकी। आठ बजे फिर बिजली गुल हो गई। इसके बाद दिन भर ट्रिपिंग होती रही। शाम को भी दो घंटे कटौती की गई। किला, शाहदाना, सिविल लाइंस तृतीय उपकेंद्र के पुराना शहर के इलाकों में ट्रिपिंग और लोकल फॉल्ट ने उपभोक्ताओं को परेशान किया। संवाद
-- -- -- -- -
सुभाषनगर उपकेंद्र से मंगलवार को पांच घंटे बाधित रहेगी आपूर्ति
सुभाषनगर उपकेंद्र से मंगलवार को पांच घंटे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। हालांकि, इस दौरान कुछ इलाकों में रोस्टिंग करते हुए आपूर्ति की जाएगी। अधिशासी अभियंता महावीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को सुभाषनगर उपकेंद्र की 33 केवी लाइन की मरम्मत की जाएगी। इस दौरान सुबह 11 से शाम चार बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। संवाद