फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lights have been off for a month, now the current of protest is running

Bareilly News: माहभर से बत्ती गुल, अब दौड़ रहा विरोध का करंट

Mon, 08 Jul 2024 06:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 06:54 AM IST
विज्ञापन
Lights have been off for a month, now the current of protest is running
मरम्मत करता बिजलीकर्मी। संवाद
शाही। गांव में एक माह से बिजली न आने से परेशान ग्रामीणों का धैर्य रविवार को जवाब दे गया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर बिजली घर का घेराव कर दिया। मामले में जेई ने उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लगवाने का आश्वासन दिया तब ग्रामीण लौट गए।क्षेत्र के गांव दाढ़ा में सैकड़ों बिजली उपभोक्ता हैं। गांव में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, जो विद्युत लोड उठाने में सक्षम नहीं है। ग्रामीणों के दबाव के बाद भी पिछले महीने 28 जून को 63 केवीए की जगह 25 केवीए का ही ट्रांसफार्मर लगा दिया गया, जो कि दो घंटे बाद ही फुंक गया। इससे गांव में बिजली संकट गहरा गया। ग्रामीणों का आरोप था कि लाइनमैन को हजार रुपये भी दिए, बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। वे एक माह से रात में अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। शिकायत के बावजूद एक माह में कोई अधिकारी तक नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम के बाद अब बारिश के मौसम में बिजली संकट का हल नहीं निकला तो रविवार को बिजली घर पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बिजली घर में कोई अधिकारी व कर्मचारी नहीं मिले तो ग्रामीणों का गुस्सा और भड़क गया। शाही स्थित बिजली घर पर आकर कर्मचारी उमर ने जेई रामाशंकर से नाराज ग्रामीणों की फोन पर बात कराई तो उन्होंने आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में रूपचंद, मुन्नालाल, राकेश कुमार, भगवान दास,पवन कुमार,सूर्य प्रकाश, राजकुमार,हरीश, बुद्ध सेन,सुमेरीलाल, रूप किशोर, रतनलाल,मोहनलाल, नेक पाल, सोमपाल आदि दर्जनों लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

दो दिन में होगा समाधान
जेई रामाशंकर ने बताया कि उच्च क्षमता 63 केवीए का ट्रांसफार्मर स्टोर में उपलब्ध न होने के कारण लगाने में देरी हुई है। सोमवार या मंगलवार तक 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
24 घंटे से क्षेत्र अंधेरे में डूबा

मीरगंज। 24घंटे से बिजली नहीं आने से पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूबा हुआ है। बारिश होने के कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। जाफरपुर बिजली घर से कस्बा शीशगढ़ सहित तीन दर्जन गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है, लेकिन 24 घंटे से बिजली आपूर्ति नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। दुनका में तीन दिन से चार खंभे ओवरलोड ट्रक द्वारा तोड़े जाने से बिजली नहीं मिलने से लोगों के मोबाइल तक चार्ज नहीं हो रहे हैं। ग्राम प्रधान अफसर अहमद, मुजीब अहमद, कपिल गंगवार, भरत शर्मा, तेज बहादुर यदुवंशी आदि ने खंभे लगवाकर बिजली आपूर्ति चालू करने की मांग की है। संवाद


--
एचटी लाइन पर गिरा पेड़, 11 घंटे से आपूर्ति ठप

शीशगढ़। ढकिया डाम के पास हाईटेंशन लाइन पर शीशम का पेड़ गिरने से पूरे क्षेत्र की आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई है। इससे जाफरपुर उपकेंद्र से पोषित कस्बा शीशगढ़ सहित लगभग 160 गांवों की बिजली आपूर्ति सुबह पांच बजे से खबर लिखे जाने तक शाम पांच बजे तक ठप पड़ी रही। खबर लिखे जाने तक शाम पांच बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई थी। वहीं, एसडीओ आनंद बाबू ने बताया कि पेड़ हटाने और लाइन दुरुस्त करने का काम प्रगति पर है। जल्द ही लाइन दुरुस्त करके बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से चालू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी यह नहीं बता सकते कि बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से चालू होने में कितना समय लगेगा। संवाद

मरम्मत करता बिजलीकर्मी। संवाद

मरम्मत करता बिजलीकर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed