फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Light sunshine in the day, the heat melting in the evening

दिन में हल्की धूप खिली, शाम को गलन बढ़ी

Fri, 15 Dec 2017 02:13 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Fri, 15 Dec 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
Light sunshine in the day, the heat melting in the evening
पारा लुढ़का
पहाड़ों पर बर्फ पिघलने से मैदानी इलाकों में सर्दी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सुबह और शाम कोहरा पड़ने के साथ दिन में एक या दो घंटे के लिए हल्की धूप निकल रही है, लेकिन पछुवा हवा चलने से गलन भी बढ़ गई है। अभी कम से कम तीन से चार दिन तक सर्दी और गलन बढ़ने की भविष्यवाणी मौसम वैज्ञानिकों ने की है। जब पहाड़ों पर पूरी बर्फ पिघल जाएगी, तभी सर्दी का प्रकोप कम होगा। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिन का तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस कम है। रात का न्यूनतम तापमान 7.4 पर पहुंच गया जो सामान्य से 7.2 प्रतिशत कम है। रात और दिन का तापमान कम होने की वजह पहाड़ो पर बर्फ पिघलना माना जा रहा है। सप्ताह भर पहले पहले पहाड़ों पर बर्फ गिरी थी। वह बर्फ अब पिघल रही है। पछुवा हवाएं चलने से पहाड़ों की बर्फ पिघलने का असर मैदानी इलाकों में ठंड और गलन बढ़ने के रूप में सामने आ रहा है। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. एचएस कुशवाहा ने बताया कि जब तक उत्तराखंड, जम्मू  कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों की बर्फ पूरी तरह नहीं पिघलती, तब तक (चार से पांच दिन) मौसम ऐसे ही रहेगा। मैदानी इलाकों में सर्दी का प्रकोप बढ़ेगा। दिन में धूप रहेगी लेकिन गलन की वजह से उसकी तीव्रता में कमी आएगी। रात का तापमान पांच डिग्री से नीचे जा सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed