फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   light metro project launch soon in bareilly

लाइट मेट्रो के व्यवहार्यता अध्ययन के लिए इसी महीने आएगी राइट्स कंपनी

Mon, 06 Jun 2022 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
light metro project launch soon in bareilly
बरेली। शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के उद्देश्य से मंजूर हुए लाइट मेट्रो प्रोजेक्ट को गति देने के लिए राइट्स कंपनी इसी माह आ सकती है। कंपनी यहां आकर व्यवहार्यता अध्ययन (फिजिबिलिटी स्टडी) करेगी। इसके बाद रूट तय होगा और फिर कंपनी बीडीए के इंजीनियरों के साथ मिलकर डीपीआर बनाएगी।
विज्ञापन

अप्रैल माह में बरेली सहित प्रदेश के छह शहरों में लाइट मेट्रो को मंजूरी मिली थी। लाइट मेट्रो का संचालन होने से शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। कम खर्च में लोग अधिक दूरी तय कर सकेंगे। इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाने के लिए बीडीए ने तैयारी शुरू की। जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करने की योजना बनाई लेकिन उससे पहले शहर में लाइट मेट्रो के व्यवहार्यता अध्ययन के लिए राइट्स कंपनी को पत्र लिखा गया। कंपनी इसके लिए चालू माह में ही बरेली आ सकती है।
विज्ञापन

राइट्स कंपनी इन रूटों का करेगी दौरा
राइट्स कंपनी के इंजीनियर लाइट मेट्रो के लिए झुमका तिराहे से किला होते हुए रेलवे स्टेशन तक व्यवहार्यता अध्ययन करेंगे। इस मार्ग में कोई बाधा नहीं आई तो दूसरे चरण के लिए वह एयरफोर्स रोड को इससे जोड़ेंगे। तीसरे चरण में दोहना स्टेशन से कुतुबखाना मार्ग होते हुए रेलवे स्टेशन तक का रूट देखा जाएगा। कहीं जगह का अभाव हुआ तो भूमिगत लाइन की संभावना तलाशी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी में रूट हुआ तय, गोरखपुर के बाद बरेली आएगी टीम
लाइट मेट्रो के व्यवहार्यता अध्ययन के बाद राइट्स कंपनी ने वाराणसी में रूट तय कर दिए हैं। दूसरे चरण में कंपनी की टीम गोरखपुर जाएगी। इसके बाद बरेली पहुंचेगी।
प्रति किमी 150 करोड़ का आएगा खर्च
गोरखपुर में लाइट मेट्रो के लिए 4500 करोड़ से अधिक के बजट को मंजूरी मिली है। वाराणसी के लिए भी इतना ही बजट मंजूर हुआ है। लाइट मेट्रो के लिए प्रति किलोमीटर 150 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। बरेली में रूट तय होने के बाद व्यय का आकलन होगा।
ऐसी होगी लाइट मेट्रो
बीडीए तेजी से लाइट मेट्रो के प्रस्ताव को धरातल पर लाने की तैयारी में जुटा है। लाइट मेट्रो में चार कोच होंगे। प्रत्येक की लंबाई 59.94 मीटर और चौड़ाई 2.8 मीटर होगी। एक कोच में लगभग 300 यात्री सफर कर सकेंगे। हर कोच में चार दरवाजे होंगे। लाइट मेट्रो 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी।

लाइट मेट्रो के प्रस्ताव को आगे बढ़ाने के लिए राइट्स कंपनी को पत्र भेजा गया है। कंपनी कभी भी यहां आकर व्यवहार्यता अध्ययन कर सकती है। इस प्रस्ताव को धरातल पर उतारने के लिए पूरी तैयारी की जा रही है। - जोगिंदर सिंह, उपाध्यक्ष बीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed