फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   light

बिजली चीफ इंजीनियर तारिक ने संभाला काम, प्रबंधन ने दिलाया अवकाश में चार्ज

Sun, 14 Jul 2019 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 02:35 AM IST
विज्ञापन
light
बिजली चीफ इंजीनियर तारिक ने संभाला काम, प्रबंधन ने दिलाया अवकाश में चार्ज - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। आखिरकार पॉवर कारपोरेशन प्रबंधन ने अवकाश के दिन नए चीफ इंजीनियर को चार्ज दिला ही दिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने बताया कि लाइन लॉस, राजस्व वसूली, बेहतर सप्लाई व्यवस्था पर उनका ज्यादा फोकस रहेगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और मनमानी करने वाले कर्मियों पर खास निगरानी रहेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम बरेली पहुंचे नए चीफ इंजीनियर तारिक मतीन को रात में चार्ज दिलाने की कवायद होती रही। यह प्रयास शनिवार सुबह फिर शुरू हुआ और दोपहर बाद उच्च प्रबंधन के निर्देश पर नए चीफ इंजीनियर तारिक मतीन ने कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने बताया कि वह सोमवार की सुबह में चार्ज लेना चाहते थे, लेकिन उच्चाधिकारी तुरंत नए पद पर काबिज कराना चाहते थे। इसलिए बरेली जोन से स्थानांतरित एसके सक्सेना ने शनिवार शाम उन्हें कार्यभार सौंप दिया।
विज्ञापन

नवागत चीफ इंजीनियर तारिक ने बताया कि बिजली की सप्लाई बेहतर मिल रही है, लेकिन फाल्ट और ब्रेक डाउन समय से दुरुस्त कराए जाएंगे। नए कनेक्शन मिलने में कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी। उनका कहना है कि बरेली शहर भले नो ट्रिपिंग जोन में शामिल है, लेकिन फाल्ट होना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। स्टोर में सामान देने में मनमानी, खराब बिलिंग पर अंकुश लगाएंगे। राजस्व वसूली ज्यादा और लाइन लॉस कम करने के लिए अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed