फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Life imprisonment to five convicted of murdering girl after abusing her in Bareilly

Bareilly News: छेड़खानी में जेल गए, छूटे तो दुष्कर्म के बाद पीड़िता को मार डाला, पांच दोषियों को उम्रकैद

Fri, 07 Feb 2025 07:58 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 07 Feb 2025 07:58 AM IST
सार

बरेली में दुष्कर्म और हत्या के मामले में 17 साल बाद फैसला आया। कोर्ट ने बृहस्पतिवार को पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। सभी दोषियों पर अर्थदंड भी लगाया गया है।  

विज्ञापन
Life imprisonment to five convicted of murdering girl after abusing her in Bareilly
जनपद न्यायालय,बरेली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या करने के पांच दोषियों को विशेष न्यायाधीश (एससी-एसटी एक्ट) राकेश त्रिपाठी ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही, प्रत्येक दोषी पर 65 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इनमें से दो आरोपी पहले उसी युवती से छेड़खानी के आरोप में जेल गए थे। छूटे तो युवती से दुष्कर्म किया और राज खुलने के डर से उसे मार डाला।

विज्ञापन


क्योलड़िया थाना क्षेत्र निवासी मृतका के पिता ने पुलिस को बताया था कि उसकी पुत्री के साथ गांव के ही दो युवकों ने छेड़खानी की थी। इसका मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें दोनों युवक जेल भी गए थे। पांच नवंबर 2008 को उनकी बेटी शौच के लिए गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। उसका अर्धनग्न शव एक आरोपी के खेत की मेड़ पर मिला।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अमेरिकी सैनिकों ने क्यों बांधे हाथ-पैर?: पीलीभीत के गुरप्रीत ने बताया पूरा सच; 37 लाख खर्च करके गया था विदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने आरोप लगाया था कि पुराने मुकदमे की रंजिश मानकर आरोपियों ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।विवेचना के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 12 फरवरी 2009 को आरोपपत्र दाखिल किया गया। अभियोजन पक्ष की ओर से 11 गवाहों के बयान कराए गए। न्यायालय ने मेडिकल रिपोर्ट, मृतका की बहन, पिता और भाई की गवाही के आधार पर पांचों दोषियों को सजा सुनाई है।

मासूम से दुष्कर्म के दोषी की सजा पर फैसला 10 फरवरी को
घर के बाहर खेल रही चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कुमार मयंक ने आरोपी को दोषी करार दिया है। सजा पर फैसला 10 फरवरी को होगा। घटना भुता थाना क्षेत्र के एक गांव में दो अक्तूबर 2024 को हुई थी।

पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी चार वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान गांव का युवक उसे फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने चार अक्तूबर 2024 को रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। 13 नवंबर 2024 को आरोपपत्र दाखिल किया गया।

ये भी पढ़ें- UP: पत्नी की हत्या करने वाले दोषी पति, सास-ससुर को फांसी, एक साल में ही मिला न्याय; बांके से की थी हत्या

अभियोजन की ओर से 12 गवाह पेश किए गए। ग्राम प्रधान की ओर से जारी प्रमाणपत्र में पीड़िता की जन्मतिथि छह फरवरी 2021 पाई गई। न्यायालय ने गवाहों को सुनने और पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट को देखने के बाद आरोपी को दोषी करार दिया है। सजा सुनाने के लिए 10 फरवरी की तारीख तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed