फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Life imprisonment for two convicts in murder case

Bareilly News: हत्या के मामले में दो दोषियों को उम्रकैद

Thu, 30 Mar 2023 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment for two convicts in murder case
बरेली। हत्या के मामले में अपर जिला सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शाही की अदालत ने दो दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के धर्मपाल ने लिखाई गई रिपोर्ट में कहा कि 18 मार्च 2011 को उनका भाई जय प्रकाश कस्बा में घरेलू सामान लेने गया था। रात नौ बजे तक वह घर नहीं लौटा तो वह पड़ोसी हरीकिशन के साथ उसकी तलाश करते हुए पनवड़िया पहुंच गए। वहां मनोहर मिला और घबराकर बोला कि आपका भाई जयपाल मेरे साथ बाइक से आ रहा था।
गांव के बाहर सड़क पर पनवड़िया के सुरेंद्र व ख्याली ने मेरी बाइक रोककर जयपाल को उतार लिया और उसे खेतों की ओर ले गए हैं। इसके बाद तीनों जय प्रकाश को खोजते हुए खेतों की ओर गए तो चीखने की आवाज आई। टाॅर्च जलाकर देखा तो ख्याली, सुरेंद्र व दो अन्य व्यक्ति नदी की ओर भाग रहे थे। जय प्रकाश जख्मी पड़ा था। बाद में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

अभियोजन की ओर से नौ गवाह पेश किए गए। कोर्ट ने मनोहर को बरी कर दिया। सुरेंद्र व ख्याली को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोनों पर 30-30 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed