फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Licking blow , the EO again posted Nawabganj

सहला को झटका, नवाबगंज के ईओ फिर से तैनात

Fri, 13 May 2016 01:22 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Fri, 13 May 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने नवाबगंज के अधिशासी अधिकारी नरेंद्र कुमार जौहरी को वहीं पर तैनात रहने के आदेश करके नगर पालिका अध्यक्ष सहला ताहिर को करारा झटका दिया है। शासन की ओर से जारी इस आदेश में कहा है कि ईओ नवाबगंज के पास पूर्व की भांति नगर पंचायत सैंथल और शीशगढ़ का भी अतिरिक्त चार्ज रहेगा।
विज्ञापन

नगर विकास विभाग के ओएसडी उमाशंकर सिंह ने आदेश में कहा है कि डीएम ने 21 मार्च को नवाबगंज के ईओ नरेंद्र कुमार जौहरी को हटाकर उनके स्थान पर मीरगंज के ईओ को अतिरिक्त चार्ज दिया था। साथ में दो अन्य नगर पंचायतों का अतिरिक्त चार्ज भी जौहरी से वापस ले लिया था। इस आदेश के खिलाफ ईओ जौहरी ने शासन में अपना पक्ष रखा। साथ में हाईकोर्ट का आदेश भी पेश किया।  शासन ने डीएम के इस आदेश को हाईकोर्ट के आदेश गिरधारी लाल स्वर्णकार वनाम राज्य सरकार में दिए गए आदेश के विपरीत माना है। इसीलिए डीएम का आदेश निरस्त करते हुए फिर से ईओ जौहरी को काम देखने के आदेश किए हैं।
विज्ञापन

मार्च के महीने में नगर पालिका नवाबगंज की अध्यक्ष ने बोर्ड बैठक बुलाई थी। जिसमें ईओ को हटाने का फैसला लिया था। जिसके आधार पर अध्यक्ष ने ईओ को एक तरफा कार्य मुक्त कर दिया और  प्रतिष्ठा का सवाल बनाया। उसी के साथ उन्होंने डीएम को नए ईओ की तैनाती के लिए पत्र लिखा था, जिसके आधार पर डीएम ने नए ईओ की तैनाती कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी मिल चुका है अध्यक्ष को झटका
नगर पालिका की दुकान आवंटन को लेकर अध्यक्ष ने 48 दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके आधार पर अध्यक्ष की ओर से  कार्रवाई को दबाव बनाया गया लेकिन वह दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करा पाईं। इस दौरान इंस्पेक्टर जवाहरलाल विवादित हुए और उनका तबादला भी हुआ। जबकि वह इंस्पेक्टर को वहीं पर रुकवाने के लिए शासन में प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed