फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Licenses of six people with criminal tendencies cancelled, arms confiscated

Bareilly News: आपराधिक प्रवृत्ति के छह लोगों के लाइसेंस निरस्त, असलहा जब्त

Sat, 07 Jun 2025 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Licenses of six people with criminal tendencies cancelled, arms confiscated
बरेली। जिलाधिकारी न्यायालय ने आपराधिक प्रवृत्ति के छह लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। अब संबंधित के शस्त्र जमा कराने की जिम्मेदारी थाना पुलिस की है। हालांकि, ऐसे मामलों में लाइसेंस निरस्त करने की सिफारिश भेजने से पहले ही पुलिस संबंधित व्यक्ति का असलहा जमा करा लेती है।
विज्ञापन

सुभाषनगर के भूवेंद्र पाल सिंह का रिवॉल्वर किसी अन्य के हाथ में था और वह शस्त्र प्रदर्शन कर रहा था। इसका वीडियो सोशल वायरल होने पर पुलिस ने लाइसेंस निरस्त करने की सिफारिश की थी। डीएम कोर्ट में यह मामला तीन साल तक चला। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने भूवेंद्र पाल के शस्त्र लाइसेंस को निरस्त कर दिया।
विज्ञापन

आपराधिक प्रवृत्ति वाले बिथरी चैनपुर निवासी शाने अली, रवींद्र सिंह, फरीदपुर के शराफत व शाही के बख्तावर अली की बंदूक का लाइसेंस भी निरस्त कर दिया गया। फरीदपुर के ही आरेंद्र सिंह के रिवाॅल्वर के लाइसेंस को भी डीएम कोर्ट ने निरस्त कर दिया है। इसमें कुछ लोगों ने मंडलायुक्त कोर्ट में अपील की तैयारी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गार्ड ने तान दी थी बंदूक, चार महीने जमा रही
फरीदपुर निवासी चंद्रहास पांडेय सिक्योरिटी गार्ड हैं। एक व्यक्ति ने उनके विरुद्ध छोटी बात पर बंदूक तानकर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की थी। 21 नवंबर 2024 को यह मामला डीएम के कोर्ट में दायर हुआ था। कोर्ट ने दो लाख रुपये का बंध पत्र जमा करवाकर बंदूक रखने की इजाजत दी है। इस दौरान चार माह तक चंद्रहास की बंदूक जमा रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed