फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   License not issued, inspector issued notice

लाइसेंस नहीं दिखाया तो इंस्पेक्टर ने जारी किया नोटिस 

Thu, 16 Mar 2017 01:13 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Thu, 16 Mar 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
License not issued, inspector issued notice
ladies petrol pump
अधिकारियों के दबाव में ही सही जांच में जुटे आंवला थाना प्रभारी ने नकली पेट्रोल बनाने के मास्टर माइंड कहे जाने वाले फरार केके गुप्ता के परिवार को अपना पक्ष रखकर नोटिस जारी किया है। एकता नगर निवासी केके गुप्ता परिवार को व्यवसाय का लाइसेंस जांच अधिकारी के सामने पेश करना था। जानकारी के मुताबिक अभी तक केके गुप्ता परिवार लाइसेंस और व्यवसाय से जुड़े साक्ष्यों को सामने नहीं लाया है। हालांकि केके गुप्ता ने गिरफ्तारी  के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट से स्टे ले लिया था। 
विज्ञापन

गिरफ्तारी के खिलाफ केके गुप्ता के वकील ने कहा था कि स्नेह कोल्ड स्टोरेज की जगह को किराये पर दिया गया था। पुलिस ने जिसको मिलावटी तेल बताकर जब्त किया, वह तेल नहीं बल्कि थिनर था। यह भी कहा गया कि आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत जिस मुकदमा को लिखा जाना चाहिए था, उसे आपराधिक धाराओं में दर्ज किया है। कोर्ट से स्टे मिलने के बाद पुलिस की दबिशें तो केके गुप्ता और नितिन कंसल के घरों पर रुक गई थी। एसएचओ आंवला सत्येंद्र सिंह पंवार ने जांच को आगे बढ़ाते हुए परिवार को तेल के व्यवसाय का लाइसेंस दिखाने के लिए नोटिस जारी कर दिया है, लेकिन परिवार ने अभी तक थाने पहुंचकर अपना लाइसेंस नहीं दिखाया है। इंस्पेक्टर के अनुसार दो दिनों के अंदर अगर परिवार लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज के साथ अपना पक्ष नहीं रखता है तो पुलिस कठोर कदम उठायेगी। 
विज्ञापन


शादी का कार्ड बना एसओ के गले की हड्डी 
एसओ भमोरा सतीश यादव की मेज पर के के गुप्ता के लड़के अंकुर गुप्ता की शादी का कार्ड मिलना गले की हड्डी साबित हो गया। तेल के खेल से एसओ भले ही अपना पल्ला झाड़ते रहे हो, लेकिन थाने की मेज पर पड़े गए कार्ड ने उनके कनेक्शन का राज भी खोल दिया था। आला अधिकारियों की जानकारी में मामला आने के बाद पहले एसपी देहात की जांच और फिर सस्पेंड होने से एसओ बच नहीं सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed