फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Let the national flag and celebrate Muslim Fhraan

तिरंगा फहराएं और जश्न भी मनाएं मुसलमान

Sun, 14 Aug 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sun, 14 Aug 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
दरगाह आला हजरत स्थित दारुल इफ्ता मंजरे इस्लाम ने शनिवार को फतवा भी जारी किया है कि देश का झंडा फहराने में इस्लाम ने कहीं नहीं रोका है। मुसलमान देश का तिरंगा फहरा सकते हैं और जश्न मना सकते हैं।  
विज्ञापन

गुजरात के गांधी चौक अहमदाबाद निवासी मोहम्मद अली ने दारुल इफ्ता से पूछा था कि 15 अगस्त और 26 जनवरी के मौके पर शैक्षिक संस्थाओं, कार्यालयों, अपने घरों, दुकानों व प्रतिष्ठानों आदि पर मुल्क का कौमी परचम तिरंगा फहराना और इस मौके पर जश्न मनाना कैसा है। इस पर दरगाह आला हजरत स्थित दारुल इफ्ता मंजरे इस्लाम के मुफ्ती मोहम्मद सलीम नूरी बरेलवी ने शरियत की रोशनी में जवाब दिया है कि 15 अगस्त व 26 जनवरी के मौके पर शरई हुदूद में रहते हुए मुल्की झंडा लहराने में कोई हर्ज नहीं। आजादी और यौमे जम्हूरियत (गणतंत्र) का जश्न मनाने में भी कोई हर्ज नहीं है। 
विज्ञापन

फतवे में आगे कहा गया है  बेहतर यह है कि आजादी के जश्न में उन मुस्लिम उलमा, मदारिस इस्लामिया और मजहबी रहनुमाओं को खिराजे अकीदत पेश किया जाए जिन्होंने जालिम अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज उठाई थी और अपनी जान व माल को कुरबान किया था। उन्होंने कहा कि मुल्क के हालात को देखते हुए मुसलमान जश्ने आजादी में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें और देश का तिरंगा झंडा भी फहराएं।  सांप्रदायिक सोच रखने वाले लोग हिंदुस्तानी मुसलमानों के खिलाफ नफरत पैदा करने की साजिश रच रहे हैं। ऐसे में इल्जाम से बचने और अपने खिलाफ नफरत की फिजा बनाने वाली सांप्रदायिक ताकतों को जवाब देने के लिए आजादी के जश्न में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed