फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Let someone in this world become a pious person.

Bareilly News: मुत्तकी बन कर दिखाए इस जमाने में कोई

Thu, 11 Jun 2026 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 11 Jun 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Let someone in this world become a pious person.
बरेली। हुजूर मुफ्ती आजम हिंद हजरत मुस्तफा रजा खां की यौम-ए-विलादत के पुरनूर मौके पर आला हजरत ट्रस्ट की ओर से कशाना-ए-नूरी पर महफिल का आयोजन किया गया। इसमें मुफ्ती आजम हिंद की दीनी खिदमात और इश्क-ए-नबी के बारे में चर्चा की गई।
विज्ञापन

आला हजरत ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहतशिम रजा खान ने कहा कि ताजुश्शरिया ने हुजूर मुफ्ती आजम शान में बहुत कलाम कलम बंद किए। उनमें सबसे ज्यादा मकबूल कलाम ये है कि मुत्तकी बनकर दिखाए इस जमाने में कोई, एक मेरे मुफ्ती-ए-आजम का ताक्वा छोड़ कर। उन्होंने कहा कि हुजूर मुफ्ती आजम ने अहले सुन्नत वल जमात के लिए जो कुर्बानियां दी है उस एहसान को पूरी कौम ताउम्र अदा नहीं कर सकती। इस दौरान हुजूर मुफ्ती आजम के लिखे कलाम को नात खां मुजफ्फर रजा ने पढ़कर लोगो को झूमने को मजबूर कर दिया। इसके बाद सलातो सलाम का नजराना पेश किया गया। ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी चंगेज खान ने शुक्रिया अदा किया। महफिल में जकवान रजा खां, हाय्यान रजा खां, हाजी शमशाद नूरी, उवैस खान, तहसीन रजा खां, शोएब खान, इस्लाम मंसूरी, शानू साबिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed