{"_id":"586177374f1c1b5b26eeb4ed","slug":"let-s-enjoy-the-wi-fi-internet-at-bareilly-junction","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से बरेली जंक्शन पर लीजिए वाई फाई इंटरनेट का मजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से बरेली जंक्शन पर लीजिए वाई फाई इंटरनेट का मजा
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Tue, 27 Dec 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
वाई-फाई
बरेली जंक्शन पर बुधवार से आप अनलिमिटेड इंटरनेट का लुत्फ उठा सकते हैं और वो भी फ्री, क्योंकि बरेली बरेली जंक्शन को एक दिन बाद वाई फाई हो जाएगा। रेलवे ने इसकी तैयारी कर ली है। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार से इसका उदघटन कराने की तैयारी है। बरेली जंक्शन की पचास से साठ मीटर क्षेत्र में आप इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
बरेली जंक्शन को वाई फाई करने की योजना कई महीनों से चल रही थी तो अब परवान चढ़ने जा रही है। जंक्शन से पचास से साठ मीटर के क्षेत्र में आप 130 एमबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट इस्तेमाल कर सकेंगे। शुरुआत आधा घंटा अच्छी स्पीड रहेगी। इसके बाद स्पीड अपने आप स्लो हो जाएगी। मोबाइल का वाई फाई आन करके आप ऑटो कनेक्ट हो जाएंगे। इसके बाद आप इंटरनेट का प्रयोग कर सकेंगे। एसएस सीएस शर्मा ने बताया कि बुधवार को योजना का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार से कराने की तैयारी है।