{"_id":"5e5a26dd8ebc3ef39d02edc9","slug":"leopard-seen-in-shahjahanpur-ordinance-clothing-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: फैक्टरी में तेंदुए को टहलते देख फैली दहशत, कर्मचारियों को लौटाया गया घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: फैक्टरी में तेंदुए को टहलते देख फैली दहशत, कर्मचारियों को लौटाया गया घर
Sat, 29 Feb 2020 02:24 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 29 Feb 2020 02:24 PM IST
विज्ञापन
फैक्टरी में दिखा तेंदुआ
- फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर स्थित ऑर्डिनेंस क्लोदिंग फैक्टरी (ओसीएफ) में शुक्रवार देर रात एक तेंदुआ दिख जाने से दहशत फैल गई। सुबह फैक्टरी खुलने पर सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ परिसर के अंदर चहलकदमी करते नजर आया तो लोग डर गए। जानकारी मिलने के बाद शनिवार सुबह फैक्टरी पहुंचे कर्मचारियों को जीएम ने मेन गेट से ही वापस लौटा दिया।
विज्ञापन
फैक्टरी में अब भी तेंदुआ के मौजूद होने के शक में आज अवकाश की घोषणा कर दी गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने में जुटी हुई है।