फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   leopard pressed the tranquilizer gun into its mouth while rescue in lakhimpur kheri

UP: बेहोश करने को साधा निशाना, तेंदुए ने ट्रेंकुलाइजर गन को ही खींच लिया और फिर...; देखिए VIDEO

Fri, 26 Apr 2024 02:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 26 Apr 2024 02:56 PM IST
सार

गोविंदपुर फार्म में घर में घुसकर तीन लोगों पर हमला करने वाला तेंदुआ नजदीक की भूसैली (भूसा रखने की जगह) में छिप गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ने के लिए प्रयास शुरू किए। डॉक्टर ने बेहोश करने के लिए निशाना साधा तो तेंदुए ने ट्रेंकुलाइजर गन को मुंह में दबाकर खींच लिया। 

विज्ञापन
leopard pressed the tranquilizer gun into its mouth while rescue in lakhimpur kheri
कोठरी में बैठे तेंदुए ने मुंह में दबाई ट्रेंकुलाइजर गन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले में शुक्रवार को सुबह-सुबह निघासन क्षेत्र के गोविंदपुर फार्म में एक तेंदुआ घुस गया। उसने दहशत फैला दी। घर में चाय पी रहे लोगों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। परिवार के लोग जान बचाने के लिए इधर उधर भागे। तेंदुए ने हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया। इसके बाद तेंदुए गांव के बाहर बनी कोठरी में घुस गया। 

विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम पहुंची। डॉक्टर रमन गुप्ता ने तेंदुए को बेहोश करने के लिए निशाना साधा तो कोठरी में बैठे तेंदुए ने ट्रेंकुलाइजर गन को मुंह में दबा लिया और अंदर खींचने लगा। इससे हड़कंप मच गया। तेंदुए के मुंह से गन खींचने के दौरान रमन गुप्ता चोटिल हो गए। इसके चलते कुछ देर रेस्क्यू बाधित रहा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुए के हमले में तीन लोग घायल 
गोविंदपुर फार्म में बलदेव सिंह (68) का मकान है। वह शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे परिवार के लोगों के साथ चाय पी रहे थे। इसी दौरान उनके घर में तेंदुआ घुस आया। उसने चाय पी रहे लोगों पर हमला कर दिया। इससे चीख-पुकार मच गई। तेंदुए ने बलदेव सिंह, सरजीत सिंह और बलविंदर सिंह को घायल कर दिया। तीनों घायलों को निघासन सीएचसी ले जाया गया। जहां उनका उपचार हुआ। 

इधर, हमले के बाद तेंदुआ गांव के बाहर बनी कोठरी में घुस गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उसे पकड़ने के लिए प्रयास शुरू किए गए। डॉक्टर रमन गुप्ता सीढ़ी पर खड़े होकर तेंदुए पर निशाना साध रहे थे, तभी उसने ट्रेंकुलाइजर गन को मुंह में दबा लिया। इससे खलबली मच गई। किसी तरह उन्होंने गन खींची। इस दौरान उनके हाथ में चोट लग गई।

आखिरकार पकड़ा गया हिंसक तेंदुआ
आखिरकार कई घंटों की मशक्कत के बाद ट्रेंकुलाइज कर वन विभाग की टीम ने हिंसक तेंदुए को पकड़ लिया। बेहोश होने पर वनकर्मी भैंसोली में घुसे और तेंदुए को बमुश्किल बाहर निकाला। पिंजड़ा में रखकर टीम तेंदुए को रेंज ऑफिस ले गई। फील्ड डायरेक्टर ललित कुमार वर्मा भी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed