फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Leopard hunting baby girl released in Bijnor forest

बच्ची को शिकार बनाने वाले तेंदुए को बिजनौर के जंगल में छोड़ा

Fri, 02 Oct 2020 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
Leopard hunting baby girl released in Bijnor forest
तेंदुए को छोड़ते वन कर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

शीशगढ़ के बुझिया गांव में मंगलवार रात पिंजड़े में हुआ था कैद

विज्ञापन
बहेड़ी। दस साल की बच्ची को शीशगढ़ के बुझिया गांव से उठाकर ले जाने वाले तेंदुए को वन विभाग की टीम ने बुधवार देर रात बिजनौर की अमानगढ़ रेंज के जंगलों में छोड़ दिया। यह तेंदुआ मंगलवार रात पिंजड़े में कैद हुआ था।
तेंदुआ सोमवार शाम बुझिया गांव से 10 वर्षीय उपासना को उस वक्त उठा ले गया था जब वह दुकान से कॉपी लेने जा रही थी। मंगलवार को बच्ची का अधखाया शव गन्ने के खेत में मिला था। वन विभाग की टीम ने मंगलवार शाम ही तेंदुए को पकड़ने के लिए गन्ने के खेत में पिंजड़ा लगाया था जिसमें रात में ही तेंदुआ कैद हो गया। तेंदुए को पहले बरेली ले जाया गया जहां वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में पीलीभीत टाइगर रिजर्व के डा. दक्ष गंगवार ने उसका परीक्षण कर उसे पूरी तरह स्वस्थ बताया। इसके बाद डीएफओ भरत लाल, एसडीओ आरबी सिंह, रेंजर रवींद्र सक्सेना और डाक्टरों की टीम पिंजड़े में कैद तेंदुए को लेकर बिजनौर के अमानगढ़ रेंज के जंगलो में पहुंची। वहां दोनों जिलो के अधिकारियो की मौजूदगी में रात करीब दो बजे तेंदुए को जंगल में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

तेंदुए का परीक्षण कराने के बाद उसे बिजनौर के अमानगढ़ के जंगल में छोड़ दिया गया है। वह पूरी तरह स्वस्थ था। बिजनौर के वन विभाग के अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहे। -आरबी सिंह, एसडीओ वन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed