फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Leopard finally caught by Forest department in Pilibhit

आखिरकार पकड़ा गया आतंक मचाने वाला तेंदुआ, मवेशियों को बना रहा था शिकार

Sun, 02 Dec 2018 01:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 02 Dec 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
Leopard finally caught by Forest department in Pilibhit
पिंजड़े में कैद तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
जिले के माधोटांडा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में आतंक मचाने वाला तेंदुआ आखिरकार शनिवार की रात टाइगर रिजर्व प्रशासन द्वारा लगाए गए पिंजरे की कैद में आ ही गया। रविवार सुबह करीब 5 बजे पिंजरे के करीब पहुंचे वन कर्मियों को इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन


संबंधित इलाके में यह तेंदुआ आबादी क्षेत्र में लगातार चहल कदमी कर मवेशियों को अपना शिकार बना रहा था। इसके चलते इलाके के लोगों में दहशत थी। पिछले करीब 10 दिन से टाइगर रिजर्व प्रशासन इसे पिंजरे में कैद करने की कोशिश में जुटा था लेकिन चालाक तेंदुआ पिंजरे के करीब तक पहुंचने के बाद भी कैद नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन


टाइगर रिजर्व प्रशासन ने शनिवार रात पिंजरे की जगह बदल कर उसे दूसरे स्थान पर लगाया और उसमें बकरी बांधी। जिसके बाद यह तेंदुआ बकरी को खाने के चक्कर में पिंजरे में कैद हो गया। टाइगर रिजर्व प्रशासन द्वारा इस इलाके में यह कैद किया गया दूसरा तेंदुआ है। तेंदुए को बराही स्थित गेस्ट हाउस लाया गया है। अधिकारियों के मंथन के बाद उसको छोड़ने की कवायद शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed