फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Leopard claws found near college in Hafizganj

हाफिजगंज में कॉलेज के पास मिले तेंदुए के पंजों के निशान

Sat, 20 Mar 2021 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Leopard claws found near college in Hafizganj
कांबिंग करती वन विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

वन विभाग ने कॉलेज प्रबंधन को दी सावधानी बरतने की हिदायत
विज्ञापन

आज बहगुल नदी के किनारे पिंजड़ा लगाएगी वन विभाग की टीम

हाफिजगंज। वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को पूरे दिन ईंट भट्ठा मजदूर को हमला कर घायल करने वाले तेंदुए की तलाश में कांबिंग की। बहगुल नदी के किनारे एक कॉलेज के पास उसके पंजों के निशान मिलने के बाद कॉलेज प्रबंधन को अलर्ट रहने को कहा गया है। शनिवार को वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए यहां पिंजड़ा लगाएगी।
बृहस्पतिवार को घर लौट रहे ग्रेम गांव के ईंट भट्ठा मजदूर हरपाल को बहगुल नदी के पास तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया था। शुक्रवार को रेंज अफसर नीलमणि, वन दरोगा पुष्कर चंद्र जोशी, अकबर अली ने टीम के साथ बहगुल नदी के किनारे कांबिंग की। वन दरोगा पुष्कर चंद्र जोशी के मुताबिक टीम ने नदी के किनारे गांव फैजुल्लापुर, मड़िया, औरंगाबाद आदि में कांबिंग की, इस दौरान एक इंटर कॉलेज से सटे इलाके के साथ कई जगह तेंदुए के पंजों के निशान मिले।
विज्ञापन

इसके बाद कॉलेज प्रशासन को सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। वन अधिकारियों के मुताबिक तेंदुए को पकड़ने के लिए शनिवार को पिंजड़ा लगाया जाएगा। उधर तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मजदूर भी ईंट भट्ठे पर जाने से डर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed