फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Leopard attacked the cow of the watchman in the closed Khaitan factory

Bareilly News: बंद पड़ी खेतान फैक्टरी में चौकीदार की गाय पर तेंदुए ने किया हमला

Sat, 28 Jun 2025 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacked the cow of the watchman in the closed Khaitan factory
हाफिजगंज। क्षेत्र के गांव फैजुल्लापुर के पास 30 साल से बंद पड़ी खेतान फैक्टरी में तेंदुआ पहुंच गया है। बृहस्पतिवार शाम तेंदुए ने चौकीदार की गाय को घायल कर दिया। इस दौरान चौकीदार ने छत पर चढ़कर उसका वीडियो बना लिया। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंच गई। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

हाफिजगंज के गांव फैजुल्लापुर के पास खेतान फैक्टरी 240 बीघा से ज्यादा भूमि पर फैली हुई है। फैक्टरी 30 साल से बंद होने के कारण पूरे परिसर में पेड़, झाड़ियां उग आईं हैं। फैक्टरी में फैजुल्लापुर के अजय कुमार चौकीदारी करते हैं। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले भी उन्होंने तेंदुआ देखा था। वन विभाग की सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बृहस्पतिवार रात तेंदुए ने उनकी गाय पर हमला कर दिया। उन्होंने भागकर किसी तरह से जान बचाई और छत पर चढ़कर वीडियो बना लिया। सूचना पर वन दरोगा माधो सिंह, वन कर्मी अकबर अली, असरफ अली आदि पहुंचे।
विज्ञापन

वीडियो देखने के बाद उन्होंने तेंदुआ होने की बात कही। तेंदुआ को पकड़ने के लिए परिसर में पिंजरे लगवा दिए गए हैं। डीएफओ दीक्षा भंडारी ने बताया कि टीम कांबिंग कर रही है। पिंजरे लगवाए गए हैं। लोगों को जागरूक भी किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



--------
फार्म हाउस में कुत्तों को बनाया शिकार
हाफिजगंज। चौकीदार अजय कुमार ने बताया कि फैक्टरी के पास ही एक फार्म हाउस है। यहां तेंदुए ने दो कुत्तों को मार डाला। फैक्टरी के आसपास रहने वाले अन्य लोगों ने तेंदुआ देखे जाने की बात कही है। लोगों में तेंदुआ को लेकर दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed