फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Leopard attack on farmer who went to guard the field

खेत की रखवाली करने गए किसान पर तेंदुए का हमला

Thu, 20 Jan 2022 06:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 06:09 PM IST
विज्ञापन
Leopard attack on farmer who went to guard the field
तेंदुए के हमले में घायल रामलड़ैते - फोटो : POWAYAN
खुटार (शाहजहांपुर)। फसल की रखवाली करने बुधवार रात खेत पर गए गांव बुझिया के 28 वर्षीय रामलड़ैते पर तेंदुए ने हमला कर दिया। रामलड़ैते के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया। रामलड़ैते को निजी अस्पताल में इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। उधर, वन अधिकारियों ने मामले की जानकारी से ही इनकार कर दिया है।
विज्ञापन

रामलड़ैते ने बताया कि छुट्टा पशु और जंगली सुअर फसलों को बड़ा नुकसान पहुंचा रहे हैं। बुधवार रात वह फसल की रखवाली करने खेत पर गया था। उसे पास के गन्ने के खेत से कुछ आहट सुनाई दी। टॉर्च जलाने पर खेत में तेंदुआ दिखाई दिया। वह संभलता इससे पूर्व ही तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और हाथ-पैर में पंजा मारकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर तेंदुआ गन्ने के खेत में भाग गया।
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास खेतों में फसल की रखवाली कर रहे किसान भी उसके पास पहुंचे और तेंदुआ होने की जानकारी पर शोर शराबा किया। गांव के लोग रामलड़ैते को घर लाए। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसे खुटार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। डॉक्टर के अनुसार रामलड़ैते को किसी वन्य पशु के पंजे जैसे लगे हैं। रामलड़ैते ने बताया कि गांव के प्रधान और अन्य लोगों ने वनकर्मियों को घटना की जानकारी दी, लेकिन किसी ने भी मौके पर पहुंचने की जरूरत नहीं समझी। इससे लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकरी, नीलगाय का शिकार कर चुका है तेंदुआ
तेंदुआ इससे पूर्व जनवरी माह में ही गांव बुझिया के पास बकरियों और नीलगाय को मार चुका है। फिर भी वन अधिकारी मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और गांव के लोगों को खेत में समूह में जाने आदि बातें कहकर वापस लौट जाते हैं। बकरी और नीलगाय मारे जाने के बाद गांव के लोगों ने शंका जताई थी कि तेंदुआ गन्ने के खेतों में मौजूद हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया।

समूह में खेतों पर गए किसान
बृहस्पतिवार को किसान खेतों में समूह में गए और फसलों की रखवाली की। किसानों ने खेत पर अकेले जाने से परहेज किया और खेतों में शोर शराबा करते रहे। किसानों का कहना था कि वन विभाग को मामले को गंभीरता से लेकर तेंदुए को जंगल की ओर खदेड़ना चाहिए।
तेंदुए के हमले में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं दी गई है। अगर घटना हुई है तो जांच कराई जाएगी और लोगों को जागरूक किया जाएगा।
- डीएस यादव, रेंजर खुटार

गांव बुझिया में समूह में खेतों पर पहुंचे किसान

गांव बुझिया में समूह में खेतों पर पहुंचे किसान- फोटो : POWAYAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed