फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Leaders of the tear are fake , so get late

नेताओं के आंसू नकली हैं, इसलिए देर से निकलते हैं

Sun, 24 Jan 2016 01:05 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 24 Jan 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Leaders of the tear are fake , so get late
राजनीति पल-पल में पलटा खाने वाली चीज है। कभी तत्काल प्रतिक्रिया होती है और कभी प्रतिक्रिया में देर होती है। अब मोदी जी हमेशा चार-पांच दिन बाद प्रतिक्रिया देते हैं, लेकिन पहले दिन से हल्ला हो जाता है कि उन्होंने मौन धारण कर लिया है। दलित छात्र की मौत के मामले में वह अब जाकर बोले हैं कि मां भारती का एक लाल चला गया। अब वह द्रवित हुए और आंसू आए। राजनीति में नकली आंसू होते हैं, इसलिए देर से निकलते हैं। ये तत्काल नहीं निकलते। कवि सम्मेलन में बरेली आए कवि अशोक चक्रधर ने राजनेताओें पर तीखी टिप्पणी करते हुए ये बातें कहीं। वह शनिवार को एक होटल में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कवि के आंसू फौरन निकलते हैं, राजनेताओं के सोच-समझकर निकलते हैं।
विज्ञापन

छंद और नई कविता के बहस पर व्यंग्यकार एवं कवि अशोक चक्रधर ने कहा, छंद का न होना भी कविता होता है। पहले तुक मिलाने का आग्रह नहीं होता था, लेकिन लय होती थी। प्राचीन कविता में लय और गेयता थी। छंद प्रकृति प्रदत्त नहीं हैं, मनुष्य ने गढ़े हैं। छंद के बंधन में भाव पूरे व्यक्त नहीं हो पाते। निराला ने तुकांत और अतुकांत दोनों ही तरह से लिखा।
विज्ञापन

असहिष्णुता के मामले में उन्होंने कहा, हम सदैव से असहिष्णु रहे हैं। हमने दूसरे का हक मारकर अपना पेट भरा है। ये हमारे अनेक मनोभावों में से एक है। असहिष्णुता का कारण बेरोेजगारी, अन्याय, गरीबी, विदर्भ में आत्महत्याएं भी हैं। उसका कारण अल्पसंख्यकों का असुरक्षा बोध और बहुसंख्यकों का अकारण क्रोध भी है। उन्होंने आगे यह भी कहा कि हमारे जींस में सत्य और अहिंसा हैं। अगर कहीं कुछ गलत है तो उसका समाधान कानून से होना चाहिए। जल्दी न्याय मिलना चाहिए। देर से मिलने वाला न्याय भी अन्याय हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

कविता का विश्वविद्यालय बनाएंगे
कवि एवं व्यंग्यकार अशोक चक्रधर ने बताया कि विश्वविद्यालय में हिंदी की दशा बहुत खराब हो चुकी है। शोध का स्तर भी गिर गया है, इसलिए वह कविता का विश्वविद्यालय बनाना चाहते हैं। शब्द संधान के लिए विश्वविद्यालय बनाएंगे। जहां शब्दों पर अनुसंधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed