{"_id":"59ef98804f1c1b98678b7418","slug":"le-le-ray-sulfy-thou-take-on-the-pier","type":"story","status":"publish","title_hn":"ले ले रे.. घाट पर सेल्फी तू ले ले रे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ले ले रे.. घाट पर सेल्फी तू ले ले रे
बरेली।
Updated Wed, 25 Oct 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
घ्ााटाो पर पूजन की तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
समय के साथ लोगों के त्योहार मनाने के माध्यमों में सोशल मीडिया का प्लेटफार्म भी अहम हिस्सा बन गया है। सादगी, अनुशासन और सूर्य की ऊर्जा के पर्व छठ की भी सोशल मीडिया पर धूम शुरू हो गई। शहर में रह रहे पूर्वांचल के परिवारों के ज्यादातर युवा घर लौट आए हैं। जिन्हें किसी कारण छुट्टी नहीं मिली वे सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर युवा घाट की सफाई करने से लेकर घाट पर पूजन के दौरान सेल्फी लेकर पोस्ट करने में मगन हैं। युवाओं में घाट पर पटाखे दागने का क्रेज रहता है, इसलिए दिवाली के लिए पटाखे लेते समय ही लोग छठ के लिए भी खरीदारी कर लेते हैं। मार्केटिंग से जुड़े अमित कुशवाहा ने फेसबुक पर पटाखों के पैकेट का फोटो शेयर करते हुए लिखा है- दिवाली के बाद अब छठ की बारी। लोगों ने एक दूसरे को ‘हैप्पी छठ’ के मेसेज भेजे। ‘रथ पर होकर सवार, सूर्यदेव आएं आपके द्वार’ सरीखे बधाई संदेश लिखकर एक दूसरे को विश किया।
सुखदुख में साथ रहती है यूनिवर्सिटी की पूर्वांचल ब्रिगेड
विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट विभाग में पूर्वांचल के विद्यार्थी बड़ी संख्या में हैं। हॉस्टल में रहने वाले इन स्टूडेंट्स में विभाग, सीनियर और जूनियर का फासला हो सकता है पर पूर्वांचल के होने के नाते इनकी आपस में जमती है। बीफार्मा कर रहे कुशीनगर जिले के पवन गुप्ता कहते हैं कि ज्यादातर लोग व्हाट्सऐप, फेसबुक से जुड़े हुए हैं। कभी कोई परेशानी होने पर एकदूसरे की मदद करते हैं। बीटेक कर रहे महाराजगंज जिले के कृष्णा पांडे ने फोन पर बताया कि वह कैंपस के अपने पूर्वांचल के दोस्तों को फेसबुक से बधाइयां दे रहे हैं।