फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lawyer's wife murdered due to kicking and punching in family dispute

Bareilly News: पारिवारिक विवाद में चले लात-घूंसे, वकील की पत्नी की हत्या

Thu, 25 Jul 2024 06:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
Lawyer's wife murdered due to kicking and punching in family dispute
अलीगंज (बरेली)। थाना क्षेत्र के गांव गैनी में वकील की पत्नी 60 वर्षीय पूनम शर्मा की परिवार के लोगों ने ही पीटकर हत्या कर दी। हमले में तीन लोग घायल हो गए हैं। मामले में चार लोगों पर रिपोर्ट कराई गई है, जो फरार हैं।
विज्ञापन

अधिवक्ता सुशील शर्मा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार रात उनके भाई सतीश और सुनील में रुपयों के लेनदेन को लेकर घर में विवाद हो गया। इतने में सतीश, पत्नी कमला देवी, बेटा शरद शर्मा और उनकी पत्नी प्राची ने सुनील को घेर लिया और लाठी-डंडों से पीटने लगे। उनकी पत्नी पूनम शर्मा बरामदे में बैठी थीं। लड़ाई-झगड़ा होते देख पूनम बीच-बचाव करने लगीं। इससे गुस्साए शरद शर्मा, उसकी पत्नी प्राची, पिता सतीश शर्मा और मां कमलेश ने पूनम को घेरकर लात-घूंसों से पीटा। इससे पूनम गंभीर रूप से घायल हो गईं। पूनम के चीखने पर बेटा शेखर और उनके भाई सुनील व शैलेंद्र शर्मा उन्हें बचाने आए, इनके साथ आरोपियों ने मारपीट की। इसमें उनके बेटे के सिर में चोंटें आई हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया, जबकि पूनम की हालत गंभीर देख मझगवां सीएचसी के चिकित्सक ने बरेली रेफर कर दिया। बरेली के निजी अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


-----

चार लोगों पर रिपोर्ट, घर से फरार

परिवार के लोगों ने पुलिस के सामने आरोप लगाया कि पूनम की पीटकर हत्या की गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शरद शर्मा, प्राची, सतीश चंद्र शर्मा और कमलेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शाम को अंत्येष्टि कर दी। घटना के बाद से आरोपी घर से फरार हैं। एसपी साउथ मानुष पारीक ने बताया कि टीमें लगा दी हैं, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed