फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lawyers strike continues over Ghaziabad case in bareilly

Bareilly News: गाजियाबाद प्रकरण को लेकर वकीलों की हड़ताल जारी, नारेबाजी कर किया प्रदर्शन

Tue, 19 Nov 2024 05:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 19 Nov 2024 05:36 PM IST
सार

बरेली में मंगलवार को भी वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे। गाजियाबाद प्रकरण के विरोध में बुधवार को भी हड़ताल जारी रहेगी। 

विज्ञापन
Lawyers strike continues over Ghaziabad case in bareilly
वकीलों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में गाजियाबाद प्रकरण को लेकर चल रही वकीलों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। इस दौरान वकीलों ने गाजियाबाद जिला जज के निलंबन की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इससे पहले सोमवार को बरेली बार एसोसिएशन अध्यक्ष मनोज कुमार कुमार हरित की हड़ताल वापस लेने की घोषणा के बाद काफी हंगामा हुआ था। वकीलों में दो फाड़ नजर आए। हंगामे के बाद सचिव वीपी ध्यानी ने हड़ताल जारी रखने की घोषणा की तब वकील शांत हुए।

विज्ञापन


मंगलवार को सुबह से ही वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे। बार अध्यक्ष की अध्यक्षता में आम सभा का आयोजन किया गया। बार सचिव ने घोषणा की कि बुधवार को भी गाजियाबाद प्रकरण के विरोध में हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि वकीलों की हड़ताल के कारण वादकारियों को समस्या न हो, इस संबंध में सभी पीठासीन अधिकारियों और न्यायालयों को सूचित किया गया था। 
विज्ञापन


मंगलवार की हड़ताल के बाद भी वकीलों का एक गुट असंतुष्ट दिखा। हालांकि, इस गुट की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया। गुट के कुछ वकीलों का कहना है कि जब गाजियाबाद बार बरेली बार से कोई सहयोग नहीं मांग रहा और न ही कोई संपर्क कर रहा है। ऐसे में लगातार हड़ताल जारी रखना ठीक नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बार अध्यक्ष मनोज कुमार हरित ने बताया कि आम सभा में जो भी निर्णय सर्व सहमति से लिया जाएगा, उसको लागू किया जा रहा है। हड़ताल कब तक जारी रहेगी, यह बार एसोसिएशन की आम सभा ही तय करेगी। बुधवार को भी बार एसोसिएशन की आम सभा बुलाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed