{"_id":"5ed159af8ebc3e90784e5b9f","slug":"lawyers-cross-examined-in-court-clients-gave-hearings-on-the-project-outside-bareilly-news-bly407428994","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने कोर्ट में की जिरह.. मुवक्किलों ने बाहर प्रोजेक्ट पर देेेखी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने कोर्ट में की जिरह.. मुवक्किलों ने बाहर प्रोजेक्ट पर देेेखी सुनवाई
विज्ञापन
एसडीएम कोर्ट में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ चल रही सुनवाई।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
सदर तहसील में सोशल डिस्टेंसिंग के लिए ऐसा प्रयोग करने वाला मंडल का पहला रेवेन्यू कोर्ट
विज्ञापन
बरेली। लॉकडाउन में शुक्रवार से शुरू हुईं तहसील की एसडीएम कोर्ट में सोशल डिस्टेंसिंग के लिए एक नई पहल शुरू की गई है। राजस्व वादों की सुनवाई के लिए कोर्ट के अंदर कैमरे लगाए गए हैं और कोर्ट के बाहर प्रोजेक्टर। ताकि वादकारी कोर्ट के अंदर भीड़ लगाने के बजाय बाहर से ही मुकदमे की सुनवाई देख सके। अधिकारियों का कहना है कि महामारी के इस दौर में सोशल डिस्टेंसिंग के लिए ऐसा प्रयोग करने वाली एसडीएम सदर कोर्ट की पूरे मंडल में पहली है।
कोर्ट में अमूमन वकील, वादकारी सहित अन्य लोगों की काफी भीड़ रहती है। ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए वादों की सुनवाई संभव नहीं है। इस दिक्कत को देखते हुए तहसील प्रशासन ने एसडीएम कोर्ट में सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं और बाहर बड़ा टीवी स्क्रीन लगाया गया है। सुनवाई के दौरान कोर्ट के अंदर केवल वकील सहित तीन से चार लोगों को ही दाखिल होने की अनुमति दी गई है। दोनों ही पक्षकार अपने वाद की ऑनलाइन सुनवाई देख सके। इसके लिए बाहर टीवी स्क्रीन लगाया गया है। शुक्रवार को पहले दिन एसडीएम सदर ईशान प्रताप सिंह ने इस नई व्यवस्था के बीच भूमि विवाद संबंधी करीब दस मामलों की सुनवाई की है।

‘कोरोना के खतरे के बीच सोशल डिस्टेंसिंग के लिए नई व्यवस्था के साथ लॉकडाउन के बाद कोर्ट में पहली सुनवाई हुई है। इससे सीसीटीवी होने से कोर्ट की गतिविधियों पर भी निगाह रखी जा सकेगी।’- ईशान प्रताप सिंह, एसडीएम सदर
विज्ञापन विज्ञापन