फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lawyers create ruckus at sub registrar office for taking work from private employees

निजी कर्मचारियों से काम लेने पर वकीलों ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर किया हंगामा

Thu, 24 Sep 2020 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 02:46 AM IST
विज्ञापन
Lawyers create ruckus at sub registrar office for taking work from private employees
सब रजिस्ट्रार का घेराव करते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सब रजिस्ट्रार को भी सुनाई खरीखोटी, भ्रष्टाचार बंद न होने पर दी हड़ताल की धमकी

विज्ञापन
बहेड़ी। सब रजिस्टार दफ्तर में प्राइवेट कर्मचारियों के भ्रष्टाचार से त्रस्त वकीलों ने बुधवार को जमकर हंगामा किया। सब रजिस्ट्रार जुबैदा माजिद खान को भी खूब खरीखोटी सुनाई। वकीलों ने प्लॉटों के मुआयने के लिए प्राइवेट कर्मचारियों को भेजने पर नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी कि अगर भ्रष्टाचार बंद न हुआ तो वे हड़ताल शुरू कर देंगे।

सब रजिस्ट्रार दफ्तर में लंबे अरसे से प्राइवेट कर्मचारी हावी हैं। वकीलों का कहना है कि सब रजिस्ट्रार ने ही उन्हें शह दे रखी है। कई प्राइवेट कर्मचारियों ने तो अपने साथ रिश्तेदारों को भी काम पर लगा लिया है। इसके विरोध में बुधवार को वकीलों ने सब रजिस्टार जुबैदा माजिद खान का घेराव कर जमकर हंगामा किया। सब रजिस्ट्रार से पूछा कि उनके कार्यालय में तैनात प्राइवेट कर्मचारी रजिस्ट्री होने वाले प्लॉटों का मुआयना करने किस हैैसियत सेे जाते हैैं। कुछ वकीलों ने बैनामों पर दो प्रतिशत की रिश्वत लेने का भी मुद्दा उठाया। इसे लेकर वकीलों की सब रजिस्ट्रार से तीखी नोकझोंक भी हुई। वकीलों ने हड़ताल की धमकी भी दी, लेकिन कुछ देर बाद सब सामान्य हो गया। उधर, वकीलों का हंगामा होते देख दफ्तर में तैनात प्राइवेट कर्मचारी पीछे के दरवाजे से खिसक गए।
विज्ञापन

सब रजिस्ट्रार के दफ्तर में प्राइवेट कर्मचारियों के काम करने की मुझे जानकारी नही है। अगर ऐसा है तो जांच कराई जाएगी। - राजेश चंद्र, एसडीएम बहेडी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed