{"_id":"69d7d1cca552abc44703ee67","slug":"lawyer-son-found-hanged-with-a-belt-in-bareilly-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: वकील के बेटे का शव खंडहर में बेल्ट से लटका मिला, नौंवी में फेल होने के बाद निकला था घर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: वकील के बेटे का शव खंडहर में बेल्ट से लटका मिला, नौंवी में फेल होने के बाद निकला था घर से
Thu, 09 Apr 2026 09:50 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 09 Apr 2026 09:50 PM IST
सार
बरेली के इज्जतनगर इलाके में दो दिन से लापता छात्र का शव बृहस्पतिवार को खंडहर में लटका मिला। बताया गया कि छात्र नौवीं की परीक्षा में फेल हो गया था। पुलिस आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के इज्जतनगर इलाके से लापता नवीं कक्षा के छात्र आलोक विराट का शव बृहस्पतिवार को रेलवे के एक खंडहर में फंदे से लटका मिला। उसके गले में उसी की ब्लू ताइक्वांडो बेल्ट कसी हुई थी। खंडहर में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद एसपी सिटी मानुष पारीक समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामला परीक्षा में फेल होने के बाद आत्महत्या से जुड़ा माना जा रहा है।
विज्ञापन
दरअसल जिला कोर्ट के वकील मुरारीलाल का बेटा आलोक विराट सात अप्रैल से लापता था। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला तो वकील ने इज्जतनगर थाने में पिता ने गुमशुदगी दर्ज करा दी। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
नौवीं में फेल हो गया था आलोक
एसपी सिटी का कहना है कि परिवार से जानकारी में पता लगा कि आलोक नौवीं कक्षा में फेल हो गया था। उसके बाद से साथी बच्चे उस पर कटाक्ष कर रहे थे। इसी बात से आहत होकर वह चला गया था। बृहस्पतिवार शाम पुलिस रेलवे के खाली क्वार्टर तलाशी का अभियान चला रही थी, इसी दौरान विराट का शव लटका देखा गया। छात्र की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन